Sundar Pichai: गूगल CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, ट्वीट कर जताई खुशी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 19 Dec 2022 08:57 PM IST
सार

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारत में गूगल का सबसे बड़ा इवेंट गूगल फॉर इंडिया के 8वें एडिशन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। यह इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Google CEO Sundar Pichai met Prime Minister Modi after Google for India events
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

    विस्तार

    गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पिचाई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखकर प्रेरणा मिलती है। बता दें कि गूगल सीईओ भारत में गूगल का सबसे बड़ा इवेंट गूगल फॉर इंडिया के 8वें एडिशन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। यह इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया गया। इस इवेंट में सूचना एवं तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए थे।

    गूगल फॉर इंडिया इवेंट के बाद सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और ट्विटर पर लिखा, " आज की शानदार मुलाकात के लिए धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी। आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखकर प्रेरणा मिलती है। हमारी मजबूत साझेदारी को जारी रखने और सभी के लिए काम करने वाले एक खुले, कनेक्टेड इंटरनेट को आगे बढ़ाने के लिए भारत की G20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए हम तत्पर हैं।"

    विज्ञापन

    आईटी मंत्री से भी की मुलाकात

    गूगल फॉर इंडिया इवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और सूचना एवं तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच भारत में एआई और एआई आधारित सॉल्यूशन को लेकर चर्चा हुई। पिचाई ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत के दौरान कहा कि कुछ ऐसा बनाना आसान है जो पूरे देश में फैला हो और यही वह अवसर है जो भारत के पास है। स्टार्टअप करने के लिए कोई बेहतर क्षण नहीं है, भले ही हम अभी मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिति के माध्यम से काम कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत होगा बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था: पिचाई

    इस बीच सुंदर पिचाई ने भारत को एक बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था बताते हुए सोमवार को कहा कि गूगल 100 से अधिक भारतीय भाषाओं के लिए एक इंटरनेट सर्च मॉडल विकसित कर रही है। यहां के महिलाओं के नेतृत्व वाली स्टार्टअप कंपनियों को 7.5 करोड़ डॉलर की मदद देगी। गूगल भारत से कारोबार कर रहे स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इन नई कंपनियों के लिए चिह्नित 30 करोड़ डॉलर में से एक-चौथाई राशि महिलाओं की अगुवाई वाले स्टार्टअप में निवेश की जाएगी।

    एआई पर कही यह बात

    पिचाई ने कहा कि एआई पर आधारित एक एकल, एकीकृत मॉडल का विकास हमारे इसी समर्थन का हिस्सा है। यह लिखे हुए शब्दों एवं आवाज के जरिए 100 से अधिक भारतीय भाषाओं को संचालित करने में सक्षम होगा। यह मॉडल दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली 1,000 भाषाओं को ऑनलाइन मंच पर लाने की हमारी पहल का ही हिस्सा है।

    मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी नए साल की शुरुआत में मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मुख्य सचिवों का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन अगले साल पांच से सात जनवरी तक दिल्ली में होगा। यह केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें