गूगल के जरिए अब स्मार्टफोन पर पढ़िए कोई भी किताब

Fri, 08 Jan 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
Google book scanning project read online book

    गूगल पर अब आप कोई भी किताब पढ़ सकते हैं। लेखक अपनी किताब गूगल बुक्स पर प्रकाशित होने के लिए भी दे सकते हैं। गूगल पर अब आप कोई भी किताब ढूंढ सकते हैं। करीब दस साल की कानूनी लड़ाई के बाद, गूगल को कुछ हफ्ते पहले ऐसा करने की इजाज़त मिल गयी है।

    अब उम्मीद है कि गूगल का लाइब्रेरी प्रोजेक्ट, जो किताबों को स्कैन कर ऑनलाइन लाने की कोशिश कर रहा है वह अब आगे बढ़ेगा।

    विज्ञापन

    अदालत के इस फैसले के बाद किसी भी किताब में सब कुछ लिखा हुआ अब गूगल पर सर्च किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लेकिन इसके लिए किताब को कॉपीराइट के समय के बाद का होना चाहिए। और अगर ऐसा हुआ तो आप ये सभी किताबें अपने स्मार्टफोन पर पढ़ सकते हैं। किताब छापने वाले पब्लिशर कभी कभी गूगल को एक छोटे से हिस्से को ऑनलाइन दिखाने की भी इजाज़त दे देते हैं।

    किताब का पीडीएफ वर्जन

    गूगल के जरिए अब स्मार्टफोन पर पढ़िए कोई भी किताब

    कई सालों से गूगल ने किताबों को स्कैन करने का बीड़ा उठाया है। गूगल बुक्स किताबों के अलग अलग हिस्सों को लोगों को ऑनलाइन देखने की इजाज़त देता है। अगर देखने वालों को ये पसंद आया तो गूगल उन्हें किताब खरीदने में भी मदद करता है।

    दस साल पहले, लेखकों के एक समूह ने गूगल के ऑनलाइन किताब को दिखाने की कोशिश को रोकने की कोशिश की। चूंकि कॉपीराइट इन लेखकों का था, उनका कहना था कि गूगल ऐसा नहीं कर सकता है। सालों की जद्दोजहद के बाद अब अदालतों ने गूगल की बात मान ली है।

    इस आदेश के बाद अब लोग ऐसी किताबों को ऑनलाइन पढ़ सकेंगे जो अब तक उनकी पहुंच से बाहर थी। अगर आप चाहें तो अपनी किताब को भी गूगल बुक्स पर शामिल करवा सकते हैं।

    लेखक अपनी किताब का पीडीएफ वर्जन गूगल को भेज कर अपनी किताब इसमें शामिल करने की गुज़ारिश कर सकता है। गूगल लेखकों के साथ उस किताब पढ़ने वालों या जानकारी चाहने वालों के बारे में जानकारी शेयर करता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें