खुशखबर: पासवर्ड लीक होने पर अब गूगल खुद करेगा अलर्ट, जारी हुआ नया अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 May 2022 10:30 AM IST
सार

यह अपडेट गूगल प्ले सर्विस के जरिए जारी किया गया है। गूगल ने Google Play Store v30.3 अपडेट भी जारी किया है जिसमें कई सारे बग को फिक्स किया गया है।

विज्ञापन
Google Assistant to Now Alert Android Users of Threats to Passwords
Google - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Google असिस्टेंट अब यूजर्स को पासवर्ड लीक होने पर अलर्ट करेगा। गूगल ने कहा है कि यदि आप गूगल क्रोम इस्तेमाल कर रहे हैं और इस दौरान आपकी निजी जानकारी लीक होती है तो गूगल असिस्टेंट इसके बारे में आपको जानकारी देगा। इसके लिए गूगल पासवर्ड चेकअप टूल की मदद लेगा। अलर्ट के तौर पर गूगल असिस्टेंट यूजर्स को पासवर्ड बदलने और मजबूत पासवर्ड रखने का सुझाव देगा।

    कंपनी Google System update v22.18 का अपडेट एंड्रॉयड फोन के लिए 23 मई को जारी किया है। यह अपडेट गूगल प्ले सर्विस के जरिए जारी किया गया है। गूगल ने Google Play Store v30.3 अपडेट भी जारी किया है जिसमें कई सारे बग को फिक्स किया गया है।

    विज्ञापन

    Google Play services v22.18 के अपडेट में सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर खास ध्यान दिया गया है। इसके साथ पासवर्ड चेकअप के नए वर्जन को जोड़ा गया है जो कि यूजर नेम या पासवर्ड लीक होने पर अलर्ट करेगा। गूगल असिस्टेंट यूजर से ऑटो जेनरेट पासवर्ड का भी विकल्प देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Google Play Store v30.3 अपडेट के साथ यूजर्स को पहले के मुकाबले फास्ट एक्सपेरियंस मिलेगी। इसके अलावा नए अपडेट में प्ले पास और प्ले प्वाइंट प्रोग्राम को जोड़ा गया है। Google Play सर्विस के नए अपडेट के साथ एंड्रॉयड ऑटो, एंड्रॉयड फोन, एंड्रॉयड टैब, एंड्रॉयड टीवी, वियर ओएस और एंड्रॉयड टैब के बग को फिक्स किया गया है।

    बता दें कि हाल ही में एपल और गूगल ने डेवलपर्स को एप के अपडेशन को लेकर चेतावनी दी है। एपल और गूगल ने सभी डेवलपर्स को नोटिस भेजकर कहा है कि जिन एप्स को अपडेट नहीं किया जा रहा है उन्हें एप स्टोर से हटा दिया जाएगा। अब Pixalate की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एपल के एप स्टोर और गूगल के प्ले-स्टोर पर मौजूद करीब 30 फीसदी एप्स को हटाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1.5 मिलियन यानी 15 लाख एप्स को बैन किया जा सकता है या हमेशा के लिए हटाया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें