Google Bard: गूगल ने ChatGPT को टक्कर देने उतारा अपना एआई चैटबॉट 'बार्ड', यूजर्स फीडबैक के लिए हुआ जारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 07 Feb 2023 09:34 AM IST
सार

Google ने नए एआई चैटबॉट Bard को OpenAI के ChatGPT को टक्कर देने के लिए पेश किया है। बता दें कि चैटजीपीटी टिक टॉक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म को पछाड़ते हुए इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाला यूजर एप्लिकेशन बन गया है।

Google announces ChatGPT Rival Bard AI Service to Early Testers Releases
Google Bard - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने एआई चैटबॉट ChatGPT को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। कंपनी इसके लिए अपनी एआई चैटबॉट सर्विस को डेवलप कर रही है। इस चैटबॉट का नाम बार्ड (Bard) है, जिसे फिलहाल यूजर्स के फीडबैक के लिए जारी किया गया है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे सभी के लिए जारी कर सकती है। अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इसकी पुष्टि की है।

    अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी यूजर्स का फीडबैक लेने के लिए बार्ड नामक एक कन्वर्सेशनल एआई सर्विस को शुरू कर रही है। टेस्टिंग के बाद आने वाले हफ्तों में इसकी सार्वजनिक रिलीज होगी।

    ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल एआई सर्विस बार्ड को LaMDA (लैंग्वेज मॉडल और डायलॉग एप्लिकेशन) से संचालित किया गया है। बता दें कि लैम्डा गूगल का एक एआई चैटबॉट है, जो इंसानों की तरह सोच सकता है। कंपनी ने इसे दो साल पहले ही पेश किया था। पिचाई ने कहा कि कंपनी का नया एआई चैटबॉट बार्ड की क्षमताओं के बारे में कहा कि इसको कंपनी के बड़े लैंग्वेज मॉडल की पावर, बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता के संयोजन से लैस किया जाएगा।

    गूगल के सीईओ ने कहा कि बार्ड यूजर्स के फीडबैक और वेब पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर ज्ञान प्राप्त करेगा। कंपनी शुरू में LaMDA के हल्के मॉडल वर्जन के साथ टेस्टर के लिए AI सिस्टम को रोल आउट कर रही है। भविष्य के इसके एआई सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा।