Google AI: भारतीय शहरों में ट्रैफिक जाम को रोकने में मदद करेगा गूगल एआई, यातायात हो जाएगा सुगम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 18 Oct 2023 04:54 PM IST
सार

गूगल ने प्रोजेक्ट ग्रीन लाइट की घोषणा की है। गूगल का कहना है कि इसके उपयोग से शहर यातायात प्रवाह में सुधार कर सकते हैं और अपने समग्र उत्सर्जन को कम कर सकते हैं।

Google AI will help in preventing traffic jams in Indian cities with Project Green Light
Project Green Light - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय महानगर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में एक चीज जो आम है वह है ट्रैफिक जाम, जो जनता के लिए बड़ी असुविधा का कारण बनता है। असुविधा होने के अलावा, ये जाम पर्यावरण को भी बाधित कर रहे हैं क्योंकि इनसे वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन के कारण प्रदूषण बढ़ जाता है। लेकिन गूगल ने शायद इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है। कथित दौर पर गूगल पहले से ही कुछ प्रमुख भारतीय शहरों में इसका परीक्षण कर रहा है।

    शाओमी के पूर्व प्रोडक्ट मैनेजर सुदीप साहू का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि कैसे गूगल एआई बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद में ट्रैफिक समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रहा है। उनके ट्वीट के मुताबिक, गूगल के प्रोजेक्ट ग्रीन लाइट के तहत बेंगलुरु में नई ट्रैफिक लाइट लगाई गई हैं। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न चौराहों पर शहरों के यातायात प्रवाह में मदद करना है जो अंततः वाहनों से उत्सर्जन में कमी लाएगा। साहू ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जो इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताता है।

    वीडियो के अनुसार, प्रोजेक्ट ग्रीन लाइट विभिन्न शहरों में वाहनों से उत्सर्जन को कम करने के लिए गूगल की AI तकनीक का उपयोग करेगा। यह किसी विशेष क्षेत्र में ड्राइविंग के रुझान को ध्यान में रखते हुए, गूगल मैप्स से डाटा का एनालिसिस करके किया जाएगा। एनालिसिस के आधार पर ट्रैफिक लाइट के कॉर्डिनेशन और टाइमिंग को ऑप्टिमाइज किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें