Google AI: गूगल ने किया सबसे बड़ा बदलाव, जीमेल, मैप्स, यूट्यूब, और अन्य एप से साथ मिलेगा एआई बार्ड का सपोर्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 19 Sep 2023 08:05 PM IST
सार

Google ने घोषणा की है कि वह जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, गूगल मैप्स, यूट्यूब और गूगल फ्लाइट्स सहित गूगल एप्स और सर्विस के लिए समान क्षमताओं को पेश कर रही है। इसके लिए गूगल ने बार्ड एक्सटेंशन लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Google ai chatbot Bard now available in Gmail Docs Drive  Maps youtube and more know all details
Google bard - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेक दिग्गज गूगल ने घोषणा की है कि कंपनी अपने एप्स और सर्विस के साथ अपनी जेनरेटिव एआई क्षमताओं यानी चैटबॉट बार्ड का उपयोग कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में सर्च में जेनरेटिव एआई क्षमता को शुरू किया था, जिससे कंपनी द्वारा एआई चैटबॉट की टेस्टिंग के रूप में देखा जा सकता है। कंपनी ने अब घोषणा की है कि वह जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, गूगल मैप्स, यूट्यूब और गूगल फ्लाइट्स सहित अन्य गूगल एप्स और सर्विस के लिए समान क्षमताओं को पेश कर रही है। इसके लिए गूगल ने बार्ड एक्सटेंशन लॉन्च किया है।

    गूगल ने कुछ महीने पहले ही अपने एआई चैटबॉट बार्ड को पेश किया है। बार्ड, गूगल का अब तक का सबसे पावरफुल एआई मॉडल है, जिसे कंपनी सभी सर्विस के साथ एकीकृत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि बार्ड एकीकृत से इनपुट टेक्स्ट क्वेरी के आधार पर जरूरत पड़ने पर उनसे डाटा लिया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि बार्ड अपने रिस्पॉन्स को कस्टमाइज करने में और भी बेहतर हो रहा है।

    विज्ञापन

    गूगल ने कहा, "आज हम बार्ड का अब तक का सबसे सक्षम मॉडल पेश कर रहे हैं। अधिक उपयोगी प्रतिक्रियाओं के लिए बार्ड अब गूगल एप्स और सर्विस के साथ एकीकृत हो गया है। कंपनी ने कहा, हमने बार्ड के उत्तरों की दोबारा जांच करने और अधिक स्थानों पर सुविधाओं का विस्तार करने के लिए 'गूगल इट' सुविधा में भी सुधार किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने बार्ड एक्सटेंशन लॉन्च किया है जो जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, गूगल मैप्स, यूट्यूब और गूगल फ्लाइट्स और होटलों सहित गूगल टूल से प्रासंगिक जानकारी ढूंढने और दिखाने की अनुमति देगा। यह सुविधा फिलहाल अंग्रेजी में उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें