Gemini AI: गूगल ने रिलीज किया नया अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे पहले से बेहतर रिजल्ट्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Mar 2024 12:38 PM IST
सार

Gemini AI गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट है जिसे यूजर्स के सवालों के सटीक जवाब देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। नए अपडेट के बाद गूगल का यह चैटबॉट यूजर्स के रिप्लाई को दोबारा रिफाइन करके देगा।

विज्ञापन
Google Adds a New Gemini AI version That Will Let Users can edit Its Responses
Google Gemini app - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    Google ने हाल ही में Gemini AI के लिए एक नया अपडेट रिलीज किया है। Gemini AI गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट है जिसे यूजर्स के सवालों के सटीक जवाब देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। नए अपडेट के बाद गूगल का यह चैटबॉट यूजर्स के रिप्लाई को दोबारा रिफाइन करके देगा।

    नए अपडेट के बाद जेमिनी के यूजर्स किसी रिप्लाई को एडिट करवा सकते हैं और उसे पूरी तरह से हटा भी सकते हैं। नया फीचर फिलहाल जेमिनी के वेब वर्जन के लिए ही उपलब्ध है। एप वर्जन पर फिलहाल इसे रिलीज नहीं किया गया है।

    विज्ञापन

    बहुत ही आसान शब्दों में कहें तो जेमिनी के रिप्लाई पर अब आपका कंट्रोल होगा। फिलहाल नया फीचर अंग्रेजी को ही सपोर्ट कर रहा है। भविष्य में यह अन्य भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा। जेमिनी की रिप्लाई को एडिट करने के लिए उस हिस्से को सेलेक्ट या हाईलाइट करना होगा जिसे आप एडिट या लंबा या डिलीट करना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें