Google 2020 year in search: भारतीय पूरे साल लोग गूगल से पूछते रहे- कैसे बनाएं पनीर?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Dec 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Google 2020 year in search Coronavirus takes the second spot as Indians reflect their  love for Cricket
Google 2020 year in search - फोटो : Amar Ujala

    कोरोना वायरस के कारण भारत में अभी तक 1,41,398 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूरी दुनिया में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 1,565,879 को पार कर गया है लेकिन अभी भी लोगों को कोरोना को लेकर कोई फिक्र नहीं है। यह बात हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि गूगल की ईयर इन सर्च रिपोर्ट 2020 से इसका खुलासा हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि Google 2020 year in search रिपोर्ट में कोरोना का नाम टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है। बता दें कि Google year in search हर साल जारी होती है जिसमें यह बताया जाता है कि पूरे साल लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है?

    आईपीएल रहा टॉप ट्रेंडिंग सर्च

    कोरोनाकाल के इस दौर में भी गूगल के टॉप ट्रेंडिंग सर्च में आईपीएल ही रहा है। क्रिकेट प्रेमियों ने दुनिया की सभी मुसीबतों को पीछे छोड़ते हुए जमकर आईपीएल का आनंद लिया है। वहीं दूसरे नंबर पर कोरोना वायरस, तीसरे नंबर पर अमेरिकी चुनाव रिजल्ट, चौथे पर पीएम किसान योजना और पांचवे नंबर पर बिहार चुनाव रिजल्ट रहा है।

    विज्ञापन
    1. Indian Premier League
    2. Coronavirus
    3. US election results
    4. PM Kisan Yojana
    5. Bihar election results
    6. Delhi election results
    7. Dil Bechara
    8. Joe Biden
    9. Leap day
    10. Arnab Goswami

    2020 में मूवी की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट

    फिल्म कैटेगरी में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत आखिरी फिल्म दिल बेचारा का नाम लिस्ट में पहला है। पूरी लिस्ट यहां है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    1. Dil Bechara
    2. Soorarai Pottru
    3. Tanhaji
    4. Shakuntala Devi
    5. Gunjan Saxena
    6. Laxmii
    7. Sadak 2
    8. Baaghi 3
    9. Extraction
    10. Gulabo Sitabo

    पर्सनालिटी

    1. Joe Biden
    2. Arnab Goswami
    3. Kanika Kapoor
    4. Kim Jong-un
    5. Amitabh Bachchan
    6. Rashid Khan
    7. Rhea Chakraborty
    8. Kamala Harris
    9. Ankita Lokhande
    10. Kangana Ranaut

    कैसे करें

    कैसे करें कि कैटेगरी में लोगों ने सबसे ज्यादा यह सर्च किया है कि पनीर कैसे बनाएं। दरअसल लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में कैद थे। इस दौरान लोगों ने कई हुनर सीखे।

    1. How to make paneer
    2. How to increase immunity
    3. How to make dalgona coffee
    4. How to link PAN card with aadhaar card
    5. How to make sanitizer at home
    6. How to recharge fastag
    7. How to prevent coronavirus
    8. How to apply e-pass
    9. How to make jalebi
    10. How to make cake at home
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें