Shutdown: 25 अगस्त को बंद हो जाएगी गूगल की यह सर्विस, कंटेंट क्रिएटर्स हो जाएंगे परेशान
जून 2024 में 99% goo.gl लिंक पर कोई एक्टिविटी नहीं देखी गई। इसके बाद Google ने इस सेवा को Firebase Dynamic Links (FDL) से बदल दिया है, जो “स्मार्ट URLs” की तरह काम करते हैं और iOS, एंड्रॉयड या वेब एप्स के अंदर किसी खास लोकेशन पर यूजर को भेज सकते हैं।

विस्तार
Google URL Shortener- एक समय पर बेहद लोकप्रिय टूल, जिससे लंबी URLs को छोटा और साझा करने योग्य बनाया जाता था, अब 25 अगस्त 2025 से पूरी तरह बंद होने जा रहा है। गूगल ने 2018 में इस सेवा को बंद करने की घोषणा कर दी थी, लेकिन पुराने लिंक अब तक काम कर रहे थे। अब यह सुविधा पूरी तरह निष्क्रिय कर दी जाएगी।
यह एक टूल था जो लंबी वेबसाइट URLs को छोटा कर goo.gl/xyz123 जैसे लिंक में बदल देता था, ताकि उन्हें आसानी से सोशल मीडिया, ईमेल या वेबसाइट पर शेयर किया जा सके। 25 अगस्त 2025 को सभी goo.gl लिंक जो Google URL Shortener से बनाए गए थे, काम करना बंद कर देंगे। इन लिंक को खोलने पर 404 एरर पेज दिखेगा यानी “पेज नहीं मिला।” गूगल ने 2024 में एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि शटडाउन से पहले इन लिंक्स पर एक "warning page" दिखेगा जो यूजर्स को जानकारी देगा कि यह सेवा जल्द बंद होने वाली है।
गूगल का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में इन लिंक पर ट्रैफिक लगातार कम होता गया। जून 2024 में 99% goo.gl लिंक पर कोई एक्टिविटी नहीं देखी गई। इसके बाद Google ने इस सेवा को Firebase Dynamic Links (FDL) से बदल दिया है, जो “स्मार्ट URLs” की तरह काम करते हैं और iOS, एंड्रॉयड या वेब एप्स के अंदर किसी खास लोकेशन पर यूजर को भेज सकते हैं।
किसे पड़ेगा असर?
जो डेवलपर्स या वेबसाइट्स अब भी पुराने goo.gl लिंक का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें यह लिंक तुरंत किसी दूसरे URL Shortener से बदलने होंगे। गूगल ने पिछले साल ही डेवलपर्स को एक साल की चेतावनी और समय दिया था ताकि वे अपने लिंक्स माइग्रेट कर सकें।
- Starlink Down: एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट पड़ा ठप, 140 देशों में एक साथ सेवाएं हुईं बंद
- OTT Platforms Ban: भारत सरकार ने इन 25 एप-वेबसाइट्स पर लगाया बैन, Ullu से लेकर ALTT के नाम, देखें पूरी लिस्ट
- iOS 26 पब्लिक बीटा लॉन्च: Liquid Glass UI का इंतजार खत्म, इन फोन को मिलेगा अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
- Instagram: इंस्टाग्राम ने अचानक हटाए 1.35 लाख अकाउंट, वजह है हैरान करने वाली