X: एक्स पर डीपी को तिरंगे में बदलने पर भाजपा नेताओं के गोल्डन टिक गायब, प्रोफाइल की होगी समीक्षा

Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJeet Kumar
Mon, 14 Aug 2023 09:14 AM IST
सार

भाजपा शासित राज्यों के विभिन्न मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के कई नेताओं ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर डिस्प्ले तस्वीर को तिरंगे में बदलने पर अपना गोल्डन टिक गंवा दिया।

विज्ञापन
Golden ticks of BJP leaders disappear after changing DP to indian flag on X
Golden Ticks Disappear - फोटो : social media

    विस्तार

    भाजपा शासित राज्यों के विभिन्न मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के कई नेताओं ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर डिस्प्ले तस्वीर को तिरंगे में बदलने पर अपना गोल्डन टिक गंवा दिया। नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत अपनी डिस्प्ले तस्वीर हटाकर तिरंगे तस्वीर लगाई थी।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की नीति के तहत सत्यापित खातों में वास्तविक नाम और तस्वीर प्रदर्शित करने की जरूरत होती है। संशोधित मानदंडों के अनुसार, एक्स प्रबंधन अब नेताओं की प्रोफाइल की समीक्षा करेगा। यदि यह सभी दिशानिर्देशों पर फिट बैठता है, तो टिक बहाल कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    गोल्डन टिक गंवाने वालों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शामिल हैं। अभियान के तहत पीएम मोदी ने भी अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर तिरंगे की कर ली है। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने उनका टिक नहीं हटाया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें