पूरी दुनिया में ठप रही गूगल की कई सेवाएं, यूजर्स को हुई स्टोरेज की दिक्कत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Mar 2019 12:38 PM IST
Gmail, Youtube, Google drive and gsuit service down in many country
gmail

    दुनियाभर के यूजर्स ने गूगल की एक साथ कई सेवाओं में दिक्कत आने की शिकायत की है। रिपोर्ट के मुताबिक 13 मार्च को सुबह 10 बजे गूगल के जीमेल, यूट्यूब और गूगल ड्राइव में दिक्कत हुई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गूगल के जीसूट में भी कई यूजर्स को परेशानी हुई है। यह दिक्कत अमेरिका, कनाडा, जापान, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स को आई है। भारत में किसी यूजर्स ने गूगल की सर्विसेज के डाउन होने की शिकायत नहीं की है।

    कई लोगों ने यह भी शिकायत की है कि उनके गूगल ड्राइव और जीमेल में स्टोरेज और डाटा बैकअप में परेशानियों का सामना करना पड़ा, हालांकि अब किसी भी यूजर्स को कोई परेशानी नहीं है। बता दें कि इसी साल जनवरी में भी जीमेल में करीब 10 मिनट के लिए दिक्कत आई थी। यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, हालांकि जो पहले से ही लॉगिन थे, उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें