Alert: रिचार्ज प्लान का फ्री ऑफर पड़ सकता है भारी, कहीं बंद न हो जाएं आपके जरूरी ईमेल्स? जानें कैसे बचें

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Mon, 27 Apr 2026 10:49 AM IST
सार

Google One Free Storage Issue:

आजकल रिचार्ज कराते समय टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को तमाम प्लान्स देते हैं। जिसके लालच में आकर लोग रिचार्ज तो कर लेते हैं, लेकिन यह उनके लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है, इस बात का उन्हें अंदाजा भी नहीं रहता। खासकर जीयो और एयरटेल के यूजर्स। जो फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलने पर अपनी सारी फोटो और वीडियो गूगल फोटोस पर बैकअप कर रहे, इस लेख में समझें ये करना यूजर्स के लिए कितना खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
Gmail Storage Trap: How Jio, Airtel’s Free Google One Offer Could Block Your Emails
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Gmail Account Block Reason:

    गूगल की पॉलिसी के अनुसार, जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज एक ही 15GB तक ही फ्री स्टोरेज को साझा करते हैं। जब टेलिकॉम कंपनी का ऑफर खत्म होता है, तो आपका एक्स्ट्रा डेटा (जैसे 100GB या 1TB) वहीं रहता है, लेकिन आप अपनी फ्री लिमिट (15GB) को पार कर चुके होते हैं। इसका नतीजा यह निकलता है कि गूगल आपकी सर्विस को ओवर कोटा की वजह से फ्रीज कर सकता है।

    अक्सर देखा गया है कि जैसे ही स्टोरेज फुल होती है, सबसे पहले नए ईमेल आना बंद हो जाते हैं। इससे समस्या यह आती है कि अगर बैंक अकाउंट, ऑफिस या कोई जरूरी सर्विस उसी ईमेल से जुड़ी होती है, तो ओटीपी (OTP) या जरूरी सूचनाएं नहीं मिल पाती। इसके बाद अक्सर यूजर्स Google Photos में ऑटो बैकअप भी ऑन रखते हैं। इससे फोन की हर छोटी-बड़ी फोटो क्लाउड पर सेव हो जाती है। जब फ्री ऑफर खत्म होता है, तो हजारों फोटो को एक साथ डिलीट करना या उन्हें कहीं और ट्रांसफर करना एक सिरदर्द बन सकता है।

    विज्ञापन

    महंगे सब्सक्रिप्शन की मजबूरी

    ऐसे में ऑफर खत्म होने के बाद अपना डेटा बचाने के लिए आपके पास केवल दो रास्ते बचते हैं, या तो आप हर महीने मोटी रकम देकर गूगज वन का सब्सक्रिप्शन लें, या फिर हफ्तों लगाकर अपना डेटा क्लीन करें। लेकिन अगर आप भी इस समस्याओं से परेशान हैं, तो इन तरीकों को अपना सकते हैं...

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑटो बैकअप बंद करें

    : केवल उन्हीं फोटो को अपलोड करें जो बहुत जरूरी हों।

    स्टोरेज मैनेजमेंट

    : समय-समय पर Google One एप के जरिए बड़े वीडियो यानी जिसमें ज्यादा स्टोरेज हो और गैर-जरूरी फाइल्स को डिलीट करते रहें।

    ऑफलाइन बैकअप

    : भारी डेटा और वीडियो के लिए हार्ड ड्राइव या पेनड्राइव का इस्तेमाल करें, पूरी तरह क्लाउड पर निर्भर न रहें।

    हालांकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फ्री स्टोरेज सुविधा बुरी नहीं है, लेकिन बिना प्लानिंग के इसका इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर आपने समय रहते डेटा मैनेज नहीं किया, तो आपका Gmail अकाउंट पूरी तरह ब्लॉक भी हो सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें