अब जीमेल पर बिना डाउनलोड किए देख सकेंगे वीडियो अटैचमेंट

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Mar 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Gmail can now stream video attachments on the desktop
जीमेल - फोटो : SmartAppsDownloads

    व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह जीमेल भी अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपेरियंस देने के लिए नए-नए फीचर लॉन्च कर रहा है। हाल ही में जीमेल में 50 एमबी तक की फाइल रिसीव करने वाला फीचर देने के बाद गूगल ने वीडियो स्ट्रीमिंग की भी सुविधा दे दी है।

    वीडियो स्ट्रीमिंग फीचर का फायदा होगा कि अब आप वीडियो अटैचमेंट को बिना डाउनलोड किए देख सकेंगे यानी प्री-व्यू कर सकेंगे। ठीक उसी तरह जैसे अभी आप डॉक या पीडीएफ फाइल का प्री-व्यू देखते हैं। इस नए अपडेट के बाद वीडियो अटैचमेंट वाले ई-मेल में क्लिप का एक थंबनेल भी होगा जिस पर क्लिक करके वीडियो को देखा जा सकेगा। हालांकि यह फीचर केवल डेस्कटॉप और लैपटॉप के लिए ही है। ऐप यूजर को अभी इंतजार करना होगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने यह फीचर जारी करना शुरू कर दिया है। कुछ ही दिनों में यह दुनिया भर के यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि गूगल ने हाल ही में जीमेल के जरिए पैसे भेजने और रिसील करने का फीचर लॉन्च किया है जिसके जरिए आप जीमेल अटैचमेंट में पैसे भी भेज सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें