Gmail New Update: अब Gmail पर भी मिलेंगे एन्क्रिप्टेड ईमेल, गूगल लाया शानदार फीचर; इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sun, 12 Apr 2026 12:24 PM IST
सार

Gmail E2EE feature update:

Gmail इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। गूगल ने अधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि अब एंड्रॉइड और आईफोन पर जीमेल यूजर्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड (E2EE) ईमेल पढ़ और लिख सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल सभी के लिए नहीं है।

विज्ञापन
Gmail Brings End-to-End Encryption Update, Here Everything  About
गूगल एन्क्रिप्टेड अपडेट - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Gmail end-to-end encryption

    : गूगल ने Gmail में प्राइवेसी का स्तर बढ़ाते हुए मोबाइल एप पर नेटिव एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) पेश किया है। अब क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन के जरिए संवेदनशील ईमेल सुरक्षित रहेंगे। जानें, यह खास सुविधा आखिर किसे मिलेगी और कैसे काम करेगी।

    Secure email for Android and iOS: क्या है नया अपडेट?

    गूगल ने एंड्रॉइड और आईओएस के लिए जीमेल में नेटिव एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) रोल आउट किया है। यह फीचर यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त एप के एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है। हालांकि, यह सुरक्षा स्तर फिलहाल केवल इंटरप्राइज प्लस लाइसेंस Assured Controls वाले बिजनेस संगठनों तक ही सीमित है। सामान्य यूजर्स के लिए यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन
    Gmail New Update: अब Gmail पर भी मिलेंगे एन्क्रिप्टेड ईमेल, गूगल लाया शानदार फीचर; इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

    How to use Gmail encryption: कैसे काम करेगा E2EE?

    इस अपडेट के बाद, यूजर्स क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन का उपयोग कर सकेंगे। इसका मतलब है कि ईमेल पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और बिना किसी जटिल की-एक्सचेंज या अतिरिक्त सॉफ्टवेयर के, प्राइवेसी बनी रहेगी। अगर रिसीवर जीमेल एप यूजर है तो उसे एन्क्रिप्टेड मैसेज सीधे उनके इनबॉक्स में सुरक्षित तरीके से आ जाएगा और अगर रिसीवर के पास जीमेल नहीं है, तो मैसेज को उनके ब्राउजर में सुरक्षित रूप से पढ़ा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Gmail New Update: अब Gmail पर भी मिलेंगे एन्क्रिप्टेड ईमेल, गूगल लाया शानदार फीचर; इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

    कौन-कौन से यूजर उठा सकते हैं इसका लाभ?

    गूगल ने साफ कहा है कि यह प्राइवेसी फीचर केवल उन कंपनियों या संस्थानों के लएि है, जिनके पास इंटरप्राइज प्लस लाइसेंस है और जो एस्

    Google ने स्पष्ट किया है कि यह प्राइवेसी फीचर केवल उन कंपनियों या संस्थानों के लिए है जिनके पास Enterprise Plus लाइसेंस है और जो Assured Controls एड-ऑन का उपयोग करते हैं। आम यूजर्स को फिलहाल इस फीचर का इंतजार करना होगा।

    सामान्य यूजर्स कैसे रखें अकाउंट सुरक्षित?

    प्राइवेसी एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो यूजर्स आम जनता के लिए उपलब्ध बेहतर E2EE सुरक्षा चाहते हैं, वे प्रोटोन मेल जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोटोन मेल का फ्री वर्जन भी अपने यूजर्स के बीच ऑटोमैटिक E2EE प्रदान करता है और पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल के जरिए सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत देता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें