अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर लड़कियों के लिए लॉन्च हुआ पहला डिजिटल यूथ प्रोग्राम 'छा जा'

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 09 Oct 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Girl Effect launches Chhaa Jaa a new programme for adolescent girls
CHAA JAA - फोटो : girleffect

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गर्ल इफेक्ट ने भारत की लड़कियों के लिए पहला डिजिटल यूथ प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसे छा जा (आगे बढ़ो और सफल बनो) नाम दिया गया गै। इसका उद्देश्य डिजिटल मीडिया कंटेंट के माध्यम से लड़कियों और किशोरियों को सशक्त बनाना है। छा जा, ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव रहेगा।

    इसका कंटेंट ‘बिहेवियर चेंज साइंस’ की मदद से तैयार किया है जो लड़कियों को उनके भविष्य को लेकर जरूरी निर्णय लेने में आवश्यक जानकारी प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म पर लड़कियों को ‘सेक्शुअल एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ’ से लेकर उनके शिक्षा को लेकर अभिभावकों से चर्चा करने या पहली नौकरी की तैयारी करने तक की जानकारी दी जाएगी।

    विज्ञापन

    girleffect.org

    के जरिए लड़कियां हिंदी में दुनिया के सामने अपनी बात रख सकेंगी। साथ ही वे अपनी स्वतंत्रता, जीवनशैली और पसंद-नापसंद के बारे में भी बात कर सकेंगी। छाजा के तहत कार्यक्रम को युवाओं और उनके समुदायों के साथ मिलकर बनाया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    छा जा के बारे में जानकारी देते हुए गर्ल इफेक्ट के सीईओ जेसिका पोस्नर ओडेड ने कहा, 'टेक्नोलॉजी लड़कियों को ताकतवर बनाती है। छा जा के माध्यम से हम मोबाइल के महत्व का भरपूर लाभ लेने का अवसर देखते हैं जिससे लड़कियों को ऐसे कंटेंट से सशक्त बनाया जा सके जिसपर वे भरोसा करती हैं। हमारा उद्देश्य लड़कियों को उनके आसपास मौजूद जानकारी से जोड़ना है और प्रभावी परिवर्तन लाना है।'

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें