DeepFake: Ghibli की दीवानगी बना देगी डीपफेक का शिकार! तुरंत बद करें ये काम, चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की चेतावनी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 10 Apr 2025 06:47 PM IST
सार

इंटरनेट पर कई ऐसे फर्जी वेबसाइट चल रहे हैं जो घिबली इमेज बनाने का दावा करते हैं। यदि आप इन वेबसाइट्स पर अपनी फोटो-वीडियो अपलोड करते हैं, तो इनका डीप फेक बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ghibli images can be used to create deep fake videos warns chandigarh police
घिबली से डीपफेक का खतरा बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अगर आप भी स्टूडियो घिबली (Studio Ghibli) की जादुई दुनिया से प्रेरित डिजिटल आर्ट के फैन हैं, तो सावधान हो जाइए। बिना सोचे समझे AI टूल्स के जरिए घिबली इमेज बनाना कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी झलक अब मलने लगी है। हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि कैसे Ghibli-स्टाइल आर्ट और मर्चेंडाइज की बढ़ती लोकप्रियता को साइबर अपराधी अपने जाल में फंसाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

    इंडिया पोस्ट घिबली
    इंडिया पोस्ट घिबली - फोटो : इंडिया पोस्ट (X)

    अब धोखाधड़ी सिर्फ वेबसाइट तक ही सीमित नहीं है। लोगों को Studio Ghibli के नाम से फर्जी ईमेल्स भी भेजे जा रहे हैं, जिनमें मुफ्त गिवअवे, इवेंट इनवाइट्स या प्रमोशनल ऑफर का लालच दिया जाता है। इन ईमेल्स में मैलवेयर लिंक या फेक वेबसाइट्स के रीडायरेक्ट लिंक छुपे होते हैं, जो आपकी पहचान चुरा सकते हैं, डिवाइस को इंफेक्ट कर सकते हैं या आपके निजी डेटा तक पहुंच बना सकते हैं।

    ‘Free’ कंटेंट के नाम पर स्पाइवेयर!

    सबसे खतरनाक ट्रेंड उन लोगों के लिए है जो "फ्री Ghibli वॉलपेपर", "स्क्रीनसेवर" या "एनिमेशन पैक" डाउनलोड करते हैं। साइबर सेल ने बताया कि इनमें रैनसमवेयर और स्पाइवेयर छिपा हो सकता है, जो आपके फोन या कंप्यूटर को लॉक कर सकता है, ब्राउजर की जानकारी चुरा सकता है या आपकी निजी फाइलों पर नजर रख सकता है।

    फोटो से बन सकता है डीपफेक
    फोटो से बन सकता है डीपफेक - फोटो : अमर उजाला

    फोटो से बन सकता है डीपफेक

    आप अगर घिबली इमेज बनाने के लिए किसी AI की वेबसाइट या एप पर फोटो अपलोड कर रहे हैं तो ये काफी खतरनाक हो सकता है। इंटरनेट पर कई ऐसे फर्जी वेबसाइट चल रहे हैं जो घिबली इमेज बनाने का दावा करते हैं। यदि आप इन वेबसाइट्स पर अपनी फोटो-वीडियो अपलोड करते हैं, तो इनका डीप फेक बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। डीप फेस वीडियो या फोटो में किसी और के चहरे को आपके चहरे से बदला जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें