Ghibli Image: इसके खतरे क्या-क्या हैं, क्या साइबर क्राइम में इनका इस्तेमाल हो सकता है, एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
शुरुआत में Ghibli इमेज इतनी बनने लगीं कि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन को कहना पड़ा कि कृपया थोड़ा आराम कर लीजिए, हमारी टीम 24 घंटे काम कर रही है। घिब्ली स्टाइल इमेज को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं जिनमें से एक इसका गलत इस्तेमाल भी है।

विस्तार
Ghibli Image: घिब्ली स्टाइल इमेज इतना ज्यादा लोकप्रिय हो गया है कि क्या ही कहा जाए। हर कोई घिब्ली स्टाइल में अपनी तस्वीरें बनवाकर इतरा रहा है। शुरुआत में Ghibli इमेज इतनी बनने लगीं कि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन को कहना पड़ा कि कृपया थोड़ा आराम कर लीजिए, हमारी टीम 24 घंटे काम कर रही है। घिब्ली स्टाइल इमेज को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं जिनमें से एक इसका गलत इस्तेमाल भी है। आइए इसे समझते हैं....
जापान की प्रसिद्ध स्टूडियो घिब्ली (Studio Ghibli) द्वारा विकसित एक एनीमेशन शैली है। यह स्टाइल हाथ से बनाई गई जटिल और रंगीन इमेजरी, मुलायम ब्रश स्ट्रोक्स, सजीव किरदार और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस स्टूडियों की शुरुआ 1985 में दिग्गज फिल्ममेकर Isao Takahata और Hayao Miyazaki ने की थी। इस स्टूडियो ने 22 फीचर-लेंथ फिल्में बनाई हैं, जिनमें से कई ग्लोबल क्लासिक्स बन चुकी हैं। Ghibli स्टाइल की खासियतों में हैंड-ड्रॉउन एनीमेशन, डिटेल्ड बैकग्राउंड, भावनात्मक रूप से समृद्ध कहानी शामिल हैं।
- फर्जीवाड़ा और दुष्प्रचार-घिब्ली स्टाइल में बनाई गई नकली इमेज का उपयोग भ्रामक प्रचार या फर्जी समाचार फैलाने में किया जा सकता है।
- कॉपीराइट उल्लंघन-स्टूडियो घिब्ली के विशिष्ट कैरेक्टर और आर्ट स्टाइल को कॉपी कर किसी अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करना कानूनी समस्या पैदा कर सकता है।
- साइबर अपराध में उपयोग-डिजिटल आर्ट को मॉडिफाई कर फेक प्रोफाइल, स्कैम वेबसाइट्स और धोखाधड़ी वाले कंटेंट तैयार किए जा सकते हैं।
- अपराध पर लगाम: सरकार का दावा, 97% तक कम हुई साइबर क्राइम और स्पैम कॉलिंग
- Cheapest Internet Plans: ये हैं BSNL, JIO और एयरटेल के सबसे सस्ते इंटरनेट प्लान, देखें लिस्ट
- Aadhaar PVC Card: प्लास्टिक वाले आधार कार्ड से भरी सरकार की झोली, 10 महीने में हुई 60 करोड़ की कमाई
- 21 साल का हुआ जीमेल, अप्रैल फूल के साथ हुई थी शुरुआत