Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ एंटीट्रस्ट शिकायत खारिज, बाजार में मजबूत स्थिति के दुरुपयोग का था आरोप

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Fri, 28 Nov 2025 08:53 PM IST
सार

फ्रांस की एंटीट्रस्ट संस्था Autorite de la Concurrence ने अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ दायर शिकायत को खारिज किया। फ्रांस के स्थानीय सर्च इंजन क्वांट ने शिकायत दर्ज कराई थी, माइक्रोसॉफ्ट पर अपनी मजबूत बाजार स्थिति के दुरुपयोग का आरोप था।

विज्ञापन
French antitrust watchdog dismisses complaint filed against Microsoft
माइक्रोसॉफ्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फ्रांस की एंटीट्रस्ट संस्था Autorite de la Concurrence ने गुरुवार को अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ दायर शिकायत को खारिज कर दिया। यह शिकायत फ्रांस के स्थानीय सर्च इंजन क्वांट ने दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि माइक्रोसॉफ्ट अपनी मजबूत बाजार स्थिति का दुरुपयोग कर रहा है। वॉचडॉग का कहना है कि क्वांट अपने आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सका। इसी वजह से शिकायत को खारिज कर दिया गया। साथ ही, क्वांट ने जिस अस्थायी रोक की मांग की थी उसे भी मंजूरी नहीं मिली।

    क्वांट को पहले से था फैसले का अंदेशा

    क्वांट लंबे समय से अपने सर्च और न्यूज परिणामों के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बिंग प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहा है। कंपनी ने पिछले महीने ही कहा था कि उसे उम्मीद है कि उसकी शिकायत खारिज हो सकती है। क्वांट का कहना था कि अगर ऐसा होता है, तो वह इस मामले को कोर्ट में चुनौती देगा या फिर इसे अन्य रेगुलेटरी बॉडीज तक ले जाएगा।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट ने फैसले का स्वागत किया

    माइक्रोसॉफ्ट ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कंपनी फ्रांस और यूरोप में उपभोक्ताओं व पार्टनर्स के लिए बेहतर सर्च सेवाएं और इनोवेशन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्वांट ने लगाए थे ये आरोप

    क्वांट ने माइक्रोसॉफ्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें से ये कुछ आरोप हैं-

    1. सर्च रिजल्ट्स और सर्च विज्ञापनों में एक्सक्लूसिविटी शर्तें लगाना

    2. क्वांट को अपनी खुद की सर्च इंजन टेक्नोलॉजी और एआई विकसित करने से रोकना

    3. सर्च विज्ञापनों के आवंटन में खुद को फायदा पहुंचाना

    माइक्रोसॉफ्ट यूरोप में सर्च इंजन सिंडिकेशन का बड़ा नाम है। क्वांट के अलावा यह इकोसिया, डकडकगो और लिलो जैसे छोटे सर्च इंजनों को भी रिजल्ट्स देता है। फिलहाल क्वांट ने इस फैसले पर कोई नई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें