Ford Recall: गियर की गड़बड़ी से बढ़ी फोर्ड की टेंशन, 14 लाख F-150 ट्रकों को वापस बुलाने का किया एलान

Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 18 Apr 2026 11:53 AM IST
सार

Ford F-150 recall 2026

: फोर्ड मोटर कंपनी ने अमेरिका में लाखों पिकअप ट्रकों को रिकॉल करने का फैसला लिया है। इसकी कई वजहें सामने आई हैं, जिससे यह अचानक डाउनशिफ्ट हो सकता है। नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, इस समस्या से जुड़ी चोट और दुर्घटना के मामले भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
Ford Recalls Million F-150 Trucks Over Gearshift Issue
फोर्ड ने रिकॉल की लाखों गाड़ियां - फोटो : ford.com

    विस्तार

    Gearshift issue Ford trucks:

    अगर आप गाड़ी चला रहे हों और अचानक आपकी गाड़ी खुद ही गियर डाउन कर दें, तो ये काफी खतनाक हो सकता है। कुछ ऐसा ही मामला अमेरिका में सामने आया है, जहां फोर्ड मोटर कंपनी को अपने लाखों पिकअप ट्रकों को वापस बुलाना पड़ रहा है। कंपनी ने लगभग 14 लाख Ford F-150 ट्रकों को रिकॉल करने का एलान किया है। यह फैसला तब लिया गया जब नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने गियरशिफ्ट से जुड़ी शिकायतों की जांच की।

    क्या है असली समस्या?

    इन ट्रकों में एक तकनीकी खराबी पाई गई है, जिसकी वजह से गाड़ी अचानक अपने आप निचले गियर (डाउनसिफ्ट) में चली जाती है। यह समस्या ट्रांसमिशन सिस्टम से जुड़े एक सेंसर के गलत सिग्नल देने की वजह से हो रही है। जब गाड़ी को गलत सिग्नल मिलता है, तो वह बिना ड्राइवर की मर्जी के गियर बदल सकती है। जो सड़क पर खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है।

    विज्ञापन

    क्यों आ रही ये समस्या?

    रिपोर्ट के अनुसार, यह समस्या धीरे-धीरे समय के साथ पैदा हुई है। गाड़ी के लगातार इस्तेमाल के दौरान गर्मी और कंपनी का असर इलेक्ट्रिकल कनेक्शन्स पर पड़ता है, जिससे वे धीरे-धीरे घिसने लगते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Ford Recall: गियर की गड़बड़ी से बढ़ी फोर्ड की टेंशन, 14 लाख F-150 ट्रकों को वापस बुलाने का किया एलान

    जब ये कनेक्शन कमजोर हो जाते हैं, तो ट्रांसमिशन रेंज सेंसर सही तरीके से सिग्नल नहीं भेज पाता। इसका नतीजा निकलता है कि गाड़ी को गलत जानकारी मिलती है और वह अचानक गियर बदल सकती है। यानी बिना ड्राइवर की मर्जी के डाउनशिफ्ट हो सकता है।

    कितनी गंभीर है स्थिति?

    NHTSA के अनुसार इससे 2 संभावित चोटों के मामले सामने आए हैं। एक दुर्घटना भी इस समस्या से जुड़ी बताई गई है। हालांकि संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन जोखिम बड़ा है, क्योंकि यह सीधे ड्राइविंग सेफ्टी से जुड़ा मामला है।

    क्या यह इस समस्या का समाधान हो सकता है?

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस समस्या का समाधान संभव है। फोर्ड अपने डीलर्स के जरिए पावरट्रेन कंट्रोल मॉड्यूल का सॉफ्टवेयर अपडेट करेगा। जिससे गलत सिग्नल की समस्या दूर हो सकती है। खास बात यह है कि अपडेट फ्री में किया जाएगा।

    किन गाड़ियों पर असर?

    यह समस्या खासतौर पर 2015 से 2017 के बीच बने F-150 ट्रकों में पाई जा रही है, जिनमें 6R80 ट्रांसमिशन लगा है। इन मॉडल्स में ज्यादा शिकायतें मिली हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें