Ranveer Allahbadia: 'यूट्यूब के मालिक पर भी हो कार्रवाई'... रणवीर इलाहाबादिया मामले में अब नया विलेन कौन?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 17 Feb 2025 02:49 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia Case: पॉपुलर यूट्यूबर गौरव तनेजा (Flying Beast) ने यूट्यूब की एल्गोरिदम को लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) पर निशाना साधा है और कहा है कि उन्हें भी रणवीर मामले में सजा मिलनी चाहिए।

Flying Beast Gaurav Taneja Alleged Youtube Of Promoting Explicit Content Demands Action On CEO Sundar Pichai
गौरव तनेजा ने यूट्यूब को भी जिम्मेदार ठहराया - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    समय रैना के कॉमेडी शो में अश्लील कमेंट कर फंसे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूट्यूबर को अपने कमेंट के चलते जांच एजेंसियों का सामना करना पड़ रहा है और कई राज्यों में रणवीर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। इसी बीच एक और पॉपुलर यूट्यूबर गौरव तनेजा (Flying Beast) ने यूट्यूब की एल्गोरिदम को लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) पर निशाना साधा है और कहा है कि उन्हें भी इसकी सजा मिलनी चाहिए।

    'सुंदर पिचाई भी हैं जिम्मदार'

    सुंदर पिचाई
    सुंदर पिचाई - फोटो : ANI

    लगातार चल रहे विवादों के बीच Flying Beast यूट्यूब चैनल चलाने वाले गौरव तनेजा ने अपनी राय रखी है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बात लोगों के सामने रखी और कहा कि अकेले रणवीर इसका खामियाजा भुगत रहे हैं जो कि गलत है। उन्होंने रणवीर पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की आलोचना की और सवाल किया कि शो से जुड़े पिछले पैनलिस्टों और ऑर्गेनाइजर्स को पूछताछ के लिए क्यों बुलाया जा रहा है।

    तनेजा ने कहा कि अगर हमें असल में इस मामले पर गंभीर चिंता है तो अधिकारियों को गूगल के सीईओ (Youtube के मालिक) सुंदर पिचाई को भी समन करना चाहिए। उन्होंने अश्लील कंटेंट और गंदी सामग्री (Explicit Content) को प्रमोट करने के लिए यूट्यूब के एल्गोरिदम को जिम्मेदार ठहराया और सवाल किया कि ऐसे कंटेंट को Youtube अपने प्लेटफॉर्म पर जगह क्यों दे रहा है।

    गौरव ने कहा, "अगर अधिकारी गंदी भाषा को लेकर इतने चिंतित थे, तो उन्हें सुंदर पिचाई को भी समन करना चाहिए था। पिचाई Google के सीईओ हैं, जो YouTube का मालिक है। मैं कह रहा हूं कि अभी जाओ और सुंदर पिचाई को ढूंढो। जब आप यूट्यूब पर गंदी भाषा वाले वीडियो डाल रहे हैं तो क्या एल्गोरिदम को पता नहीं चलता? आपको सुंदर पिचाई क्यों नहीं मिल रहे? क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें केवल वही लड़का मिल सकता है जो कमजोर है। वे उसे परेशान कर सकते हैं। यह अजीब है!”

    विवाद के बाद रणवीर ने मांगी माफी

    रणवीर अल्लाहबादिया
    रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : Instagram

    आपको बता दें कि विवाद के बाद रणवीर ने एक वीडियो जारी करते हुए दर्शकों से माफी मांग ली है। इसके अलावा Youtube ने भी Indias' Got Latent के विवादित एपिसोड को हचा दिया है। समय रैना ने भी एजेंसियों के साथ सहयोग करने की बात कही है और अपने शो के सारे वीडियोज यूट्यूब चैनल से डिलीट कर दिए हैं।