Flipkart: अब फ्लिपकार्ट से सामान मंगाने पर देने होंगे ज्यादा पैसे, कंपनी ने लिया ये फैसला

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 02 Nov 2022 05:30 PM IST
सार

हाल ही में ग्रीव इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की यूनिट Ampere EV ने अपने Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में ऑनलाइन बिक्री शुरू करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की है।

विज्ञापन
Flipkart: pay extra money for Cash on delivery order in flipkart online shopping
Flipkart Big Billion Day sale 2022 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने कैश ऑन डिलीवरी (COD) ऑर्डर को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। अब फ्लिपकार्ट से प्रोडक्ट्स खरीदने पर कस्टमर्स को कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर के लिए हैंडलिंग फीस चुकानी होगी। ग्राहको को 500 रुपये से अधिक के COD ऑप्शन को चुनने पर 5 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं 500 रुपये से कम के कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर पर 40 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि इससे पहले तक फ्लिपकार्ट पर विशेष प्राइस रेंज के प्रोडक्ट्स के लिए ही शिपिंग फीस देनी होती है।

    कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हैंडलिंग कॉस्ट की वजह से ये फीस ली जा रही है। ग्राहकों को कैश ऑन डिलीवरी के ऑप्शन का इस्तेमाल कर ऑर्डर करने पर 5 रुपये चुकान होंगे, लेकिन यदि ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं फ्लिपकार्ट प्लस सब्सक्राइबर्स को भी डिलीवरी कॉस्ट नहीं देना होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Twitter Deal: एलन मस्क के मालिक बनने के बाद हुए हैं ये पांच बड़े बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

    कंपनी ने कहा कि फ्लिपकार्ट की यह कोशिश कैश ऑन डिलीवरी की रकम को न्यूनतम करने और कस्टमर्स को ऑनलाइन पेमेंट के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है। प्लेटफॉर्म पर अब ऐसे प्रोडक्ट्स भी खरीदे जा सकते हैं, जो पहले केवल शोरूम पर ही मिलते थे। अब ई-स्कूटर को भी फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि हाल ही में ग्रीव इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की यूनिट Ampere EV ने अपने Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में ऑनलाइन बिक्री शुरू करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Twitter Blue Tick: विवेक अग्निहोत्री ने कहा- दिल्ली में वोट के बदले ब्लू टिक भी दिया जा सकता है

    ऑनलाइन पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

    ग्राहकों को फ्लिपकार्ट के कैश ऑन डिलीवरी (COD) ऑर्डर पर ही हैंडलिंग फीस चुकानी होगी, यदि ग्राहक ऑर्डर के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो उन्हें कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। यदि ग्राहक हैंडलिंग फीस से बचना चाहते हैं तो उन्हें ऑर्डर को प्री-पेड यानी पहले से ही ऑनलाइन पेमेंट करके बुक करना होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें