जब जेब में न हो पैसा, फिर भी कर सकेंगे शॉपिंग: फ्रीडम सेल से पहले फ्लिपकार्ट लाया कमाल का फीचर, देखें डिटेल

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Fri, 31 Jul 2026 07:11 AM IST
सार

Flipkart Pay Later:

क्या आप भी फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल मे नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या महंगे होम अप्लायंसेज खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर चिंतित हैं? तो फ्लिपकार्ट ने आपकी इस समस्या का समाधान निकाल दिया है, इस फीचर की मदद से आप बिना पैसों के भी जमकर शॉपिंग कर सकते हो, आइए जानते हैं कैसे।

विज्ञापन
Flipkart Launches New Pay Later Credit Service Ahead Freedom Sale
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Flipkart Pay Later service PayU Finance tie up:

    ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए फ्लिपकार्ट एक खास अपडेट लेकर आया है। फ्रिडम सेल से पहले ही कंपनी ने अपने यूजर्स के जेब का ख्याल रखते हुए फ्लिपकार्ट पे लेटर क्रेडिट सेवा लॉन्च कर दी है।

    यह एक नई क्रेडिट सर्विस है, जिसकी मदद से ग्राहक अपनी पसंद के प्रोड्क्स तुरंत खरीद सकते हैं और बाद में अपनी सहूलियत के अनुसार लचीले (Flexible) पेमेंट विकल्पों के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। यह सेवा पेयू फाइलेंस के साथ साझेदारी में शुरू की गई है और यह फ्लिपकार्ट के मुख्य प्लेटफॉर्म के अलावा मिंत्रा (Myntra) और फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) पर भी उपलब्ध होगी।

    विज्ञापन

    कैसे काम करेगी यह सुविधा और क्या हैं 3 पेमेंट विकल्प?

    • कंपनी के अनुसार, यह नई पेशकश ग्राहकों को चेकआउट के समय अधिक लचीलापन देती है,चाहे वे रोजमर्रा की जरूरी चीजें खरीद रहे हों या स्मार्टफोन और होम अप्लायंसेज जैसे महंगे गैजेट्स।
    • ग्राहक अपनी खरीदारी के कुल मूल्य के आधार पर तीन अलग-अलग पेमेंट विकल्प चुन सकते हैं।
    • पे लेटर:यह विकल्प ग्राहकों को अपनी खरीद राशि का बिना किसी झंझट के भुगतान करने के लिए 30 दिनों तक का समय देता है।
    • पे इन 3:इस विकल्प के तहत बिल की कुल राशि को तीन बराबर किस्तों में विभाजित कर दिया जाता है।
    • लचीली EMI योजनाएं:हाई वैल्यू की खरीदारी के लिए फ्लिपकार्ट 3 से 12 महीने तक की आसान EMI योजनाएं ऑफर कर रहा है।

    किन कैटेगरीज पर मिलेंगे कौन से विकल्प?

    • EMI विकल्प: तीन से 12 महीने की EMI योजना का इस्तेमाल स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और होम अप्लायंसेज जैसी बड़ी और महंगी कैटेगरी के लिए किया जा सकता है।
    • पे लेटर व पे इन 3 विकल्प: ये दोनों विकल्प रोजमर्रा की छोटी-मोटी शॉपिंग के लिए हैं, जैसे फ्लिपकार्ट मिनट्स (क्विक कॉमर्स), फैशन, ब्यूटी, होम प्रोडक्ट्स और जनरल मर्चेंडाइज।

    PayU Finance के साथ पार्टनरशिप और क्रेडिट मॉडल

    • फ्लिपकार्ट ने साफ कहा है कि यह प्राेग्राम PayU Finance के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है, जो इसमें एक लाइसेंस्ड लेंडर (लेंडिंग पार्टनर) के रूप में काम करता है।
    • PayU Finance: एक लाइसेंस्ड लेंडर के रूप में क्रेडिट जारी करने और लोन देने का कार्य PayU Finance करेगा।
    • Flipkart: फ्लिपकार्ट फाइनेंस मुख्य रूप से ग्राहक संबंधों को संभालेगा। क्रेडिट देने के फैसलों और सीमा तय करने के लिए ग्राहकों के शॉपिंग व्यवहार और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री का उपयोग किया जाएगा।

    फूड डिलीवरी बिजनेस में उतरने की तैयारी

    • फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री: फ्लिपकार्ट ने स्पष्ट कह दिया है कि वह आने वाले हफ्तों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी बिजनेस में प्रवेश करने जा रहा है।
    • आपको बता दें कि वॉलमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली यह कंपनी इस सेवा को पहले चरणबद्ध तरीके से कुछ शहरों में शुरू करेगी और फिर धीरे-धीरे पूरे देश में इसका विस्तार करेगी।
    • एप सपोर्ट: यह सेवा एक अलग स्टैंडअलोन एप और मुख्य फ्लिपकार्ट एप दोनों के माध्यम से उपलब्ध होगी।
    • कड़ी टक्कर: फ्लिपकार्ट का यह कदम सीधे तौर पर मार्केट में पहले से मौजूद स्विगी और जोमैटो जैसे दिग्गजों को चुनौती देगा और फ्लिपकार्ट के पूरे कॉमर्स इकोसिस्टम को मजबूत करेगा।फ्लिपकार्ट का यह नया क्रेडिट लॉन्च कंपनी के केवल ऑनलाइन शॉपिंग तक सीमित न रहकर अन्य क्षेत्रों में विस्तार करने की तैयारी में है।

    कब से शुरू होगी फ्रीडम सेल?

    फ्लिपकार्ट का यह पे लेटर लॉन्च फ्रीडम सेल से ठीक पहले हुआ है। जो कि आठ अगस्त से शुरू होने वाली है। सेल के दौरान ग्राहक न केवल स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामानों पर भारी छूट का लाभ उठा पाएंगे, बल्कि अब उनके पास भुगतान करने के लिए एक अतिरिक्त और सुविधाजनक क्रेडिट विकल्प भी मौजूद रहेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें