सुरक्षा में सेंध: Cleartrip पर बड़ा साइबर अटैक, डार्क वेब पर बिक रहा आपका निजी डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Jul 2022 10:04 AM IST
सार

Cleartrip ने किसी यूजर्स के निजी डाटा लीक से इनकार कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह हैकर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। कंपनी एहतियातन तौर पर यूजर्स को पासवर्ड रीसेट करने की सलाह दी है।

Flipkart Cleartrip data breach hackers put data for sale on dark web
cleartrip - फोटो : amarujala

    विस्तार

    फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी Cleartrip पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक Cleartrip के सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ है जिसके बाद लाखों यूजर्स के निजी की बिक्री डार्क वेब पर हो रही है। Cleartrip ने इस डाटा लीक की पुष्टि की है और अपने ग्राहकों को ई-मेल के जरिए जानकारी दी है।

    ग्राहकों को भेजे गए एक ईमेल में में क्लियरट्रिप ने कहा,"आपको सूचित किया जाता है कि सुरक्षा में सेंधमारी हुई है और हैकर की पहुंच क्लियरट्रिप के आंतरिक सिस्टम तक हैकर्स की पहुंच हो गई है।" कंपनी ने ईमेल में कहा है कि इस डाटा लीक में यूजर्स की केवल प्रोफाइल की जानकारी लीक हुई है।

    Cleartrip ने किसी यूजर्स के निजी डाटा लीक से इनकार कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह हैकर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। कंपनी एहतियातन तौर पर यूजर्स को पासवर्ड रीसेट करने की सलाह दी है। Cleartrip के इस डाटा लीक के बारे में सिक्योरिटी रिसर्चर सनी नेहरा ने जानकारी दी है। लीक डाटा को जून में भी डार्क वेब पर लिस्ट किया गया था, यानी यह साइबर अटैक काफी पहले हुआ है।

    सनी नेहरा के मुताबिक हैकर्स इस डाटा को डार्क वेब के जरिए बेच भी रहे हैं, हालांकि कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। नेहरा के मुताबिक ऐसा लगता है कि हैकर के पास क्लियरट्रिप का पूरा डाटा पहुंच गया है। बता दें कि इससे पहले 2017 में भी क्लियरट्रिप पर साइबर अटैक हुआ था।

    नेहरा के ट्वीट के मुताबिक लीक डाटा में ग्राहकों की पूरी जानकारी से लेकर कंपनी की कमाई तक की पूरी जानकारी है। लीक डाटा में जीएसटी की फाइलें भी हैं। ऐसे में कंपनी की सिक्योरिटी पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें