Flipkart Big Billion Days Sale 2022: इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगा 80% तक का डिस्काउंट, इस दिन शुरू होगी सेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 07 Sep 2022 01:26 PM IST
सार

फ्लिपकार्ट की Flipkart Big Billion Days Sale 2022 में रियलमी, पोको, वीवो और सैमसंग के साथ आईफोन को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। सेल में इलेक्ट्रॉनिक और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक छूट भी मिलने वाली है।

विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days Sale 2022 start from 11 September upto 80% Discounts on Mobiles Laptops More
Flipkart Big Billion Days Sale 2022 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपनी Flipkart Big Billion Days Sale 2022 की घोषणा कर दी है। यह सेल 11 सितंबर से शुरू होने वाली है। सेल में स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ईयरबड्स, हेडफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर 80 फीसदी तक डिस्काउंट मिलने वाला है। सेल में ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट और डेविट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलने वाला है। सेल में डिस्काउंट के साथ आपको एक्सचेंज ऑफर भी देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं इस सेल में किन-किन प्रोडक्ट और कंपनियों पर अधिक फायदा मिलने वाला है।

    इन प्रोडक्ट पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

    फ्लिपकार्ट की इस सेल में रियलमी, पोको, वीवो और सैमसंग के साथ आईफोन को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। सेल में इलेक्ट्रॉनिक और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक छूट भी मिलने वाली है। सेल में बेस्ट सेलिंग ट्रिमर्स पर 75 प्रतिशत और गेमिंग लैपटॉप पर 40 प्रतिशत के साथ प्रिंटर, मॉनिटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट देखने को मिलेगा। साथ ही टॉप सेलिंग ब्रांड्स के टीवी को 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट की इस सेल में मोबाइल केस और स्क्रीन गार्ड को मात्र 99 रुपये की शुरुआत कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल में 12,499 रुपये कीमत वाले Poco M5 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही आईफोन 12 और आईफोन 13 पर भी अधिक डिस्काउंट मिलने वाला है। फ्लिपकार्ट पर अभी भी इन आईफोन पर 25,000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Infinix भी देगा बंपर डिस्काउंट

    सेल में Infinix की टीवी, लैपटॉप, मोबाइल के साथ-साथ एक्सेसरीज पर भी भारी डिस्काउंट देखने को मिलेगा। साथ ही कंपनी बजाज फिनसर्व और फ्लिपकार्ट सुपर कॉइन के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी देने वाली है। कंपनी सेल के दौरान स्मार्टफोन पर 250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को 3 लाख तक के स्मार्टफोन जीतने का मौका भी मिलेगा। सेल में ग्राहकों को Infinix NOTE 12 5G, NOTE 12 Pro और Infinix Zero 5G फोन की खरीद पर 1,000 रुपये तक के 1,000 सुपर कॉइन भी मिलने वाले हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें