फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली है 'बिग 10 सेल', फ्री में करें शॉपिंग

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 May 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Flipkart Big 10 Sale starts From May 14 to May 18
Flipkart Big 10 Sale

    ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के 10वीं सालगिरह के खास मौके पर बिग 10 सेल शुरू होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन, पावरबैंक पर बंपर डिस्काउंट के साथ-साथ फ्री में खरीदारी करने का मौका भी मिलेगा।

    यह सेल 14 मई से लेकर 18 मई 2017 तक चलेगी। यह सेल फ्लिपकार्ट की वेबसाइट और ऐप दोनों पर लगेगी। सेल के लिए एक कॉन्टेस्ट भी होगा जिसके तहत विनर को फ्री में खरीदारी करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के बिग 10 सेल में एचडीएफसी के के क्रेडिट कार्ड के साथ शपिंग पर करने पर कैशबैक भी दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    The #FlipkartBig10Sale is coming from May 14th to 18th. Watch this to know why this is not just a sale, it's much bigger pic.twitter.com/rdlZ3CljFs — Flipkart (@Flipkart) May 5, 2017

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बिग 10 सेल में मिलने वाले छूट

    14 से 18 मई तक चलने वाले इस सेल में सैमसंग, लेनोवो, ओप्पो और वीवो के स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान हर घंटे फ्री वाउचर भी दिए जाएंगे। हालांकि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक की सेल 15 मई से शुरू होगी। सेल को लेकर फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णामूर्ति ने कहा है कि यह सेल बिग बिलियन डेज सेल से भी बड़ा होगा। कंपनी के द्वारा जारी वीडियो में कहा गया है कि यह केवल सेल नहीं, बल्कि उससे भी बड़ा है, हालांकि कंपनी कौन सा ऑफर दे रही है यह तो 14 मई को ही पता चलेगा।।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें