फ्लिपकार्ट, अमेजन प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन नहीं कर रहे : सीसीआई

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 08 Nov 2018 05:05 PM IST
Flipkart and Amazon not abusing In Market in India: CCI
amazon flipkart

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कहा है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन की कारोबार गतिविधियां प्रतिस्पर्धा नियमों के खिलाफ नहीं है। उसने ऑनलाइन दुकानदारों के समूहीकरण के जरिए बाजार में वर्चस्व कायम किये जाने के आरोपों को भी खारिज किया। सीसीआई ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि उभरते हुए ई-वाणिज्य बाजार में किसी भी तरह का हस्तक्षेप सोच-समझ कर किया जाना चाहिए ताकि नवोन्मेष पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े।

    आयोग ने तेजी से बढ़ते ऑनलाइन बाजार में कथित अनुचित व्यापार गतिविधियों को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच यह बात कही है। विभिन्न ई-वाणिज्य बाजारों पर सामानों की बिक्री करने वाले 2,000 से अधिक विक्रेताओं के समूह ऑल इंडिया ऑनलाइन वेंडर्स एसोसिएशन की शिकायत पर सीसीआई ने ये हालिया आदेश दिया है।

    बता दें कि नकली और अस्वीकृत कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने पर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने अमेजन सहित कई ई-कॉमर्स कंपनियों को पिछले महीने नोटिस भेजा था। डीसीजीआई ने जांच में पाया कि इन वेबसाइट पर कई ऐसे भी आयातित उत्पाद बिक रहे हैं, जिन्हें भारत में बेचने की अनुमति नहीं है। कंपनियों को दस दिन में जवाब देने को कहा था। जवाब नहीं मिलने पर डीसीजीआई ने कंपनियों को कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

    डीसीजीआई के ड्रग इंस्पेक्टर ने देश के विभिन्न हिस्सा में 5 और 6 अक्तूबर को छापा मारा था, जिसमें पता चला कि ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिना पंजीकरण वाले कुछ स्वदेशी कॉस्मेटिक और बिना वैध लाइसेंस के आयातित ब्रांड्स बेचे जा रहे हैं। इसके बाद अमेजन, फ्लिपकार्ट और इंडियामार्ट जैसी कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। इस बारे में जब अमेजन इंडिया से संपर्क किया गया तो कंपनी ने कहा कि जब भी ऐसा कोई मामला कंपनी के समक्ष आता है तो अवैध और नकली उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें