Ashwini Vaishnaw: पहला स्वदेशी eNodeB स्थापित, आईटी मंत्री ने कहा-मेक इन इंडिया मिशन के लिए यह मील का पत्थर
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारा अगला प्रमुख लक्ष्य आने वाले मानसून सत्र में दूरसंचार विधेयक को पारित कराना है। दूरसंचार विधेयक के कारण महत्वपूर्ण सुधार होंगे।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बीएसएनएल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के स्वदेशी 4जी-5जी नेटवर्क की स्थापना में कोई देरी नहीं हुई है। वैष्णव ने कहा कि यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें समय लगता है। लेकिन अब यह प्रक्रिया कल शुरू हो गई है। उन्होंने चंडीगढ़ में मेड इंन इंडिया और डिजाइन इन इंडिया eNodeB की स्थापना की भी घोषणा की।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि चंडीगढ़ में स्थापित पहला स्वदेशी eNodeB मेक-इन-इंडिया मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने ने कहा कि हमारा अगला प्रमुख लक्ष्य आने वाले मानसून सत्र में दूरसंचार विधेयक को पारित कराना है। इससे स्पेक्ट्रम, लाइसेंस, विनियमन के मामले में सुधारों की एक बड़ी श्रृंखला को बढ़ावा मिलेगा। दूरसंचार विधेयक के कारण महत्वपूर्ण सुधार होंगे।
केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4G, 5G और UPI पर बात करते हुए कहा कि मैं अभी नाम नहीं बता सकता लेकिन हमारे 4G और 5G स्टैक को दुनिया के 18 देशों ने रूची जताई है। हमारे UPI को काफी देश अपनाना चाहते हैं। G20 में यह मुख्य एजेंडा है। कम से कम 50-60 देशों ने रूची जताई है।
केंद्रीय मंत्री ने नए टेलीकॉम बिल को भी जल्द लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा अगला मुख्य लक्ष्य टेलीकॉम बिल को संसद के मानसून सत्र में पास कराना होगा। इसके माध्यम से स्पेक्ट्रम, लाइसेंस, विनियम में प्रमुख सुधार होंगे। हम इस पर काम कर रहे हैं और अलग-अलग मंत्रालयों, हितधारकों आदि से बात कर अब हम अंतिम मसौदा लाएंगे।