Alert: दुनिया का पहला AI मैलवेयर, ZIP फाइल में छिपकर कर रहा है Windows PCs को हैक
AI चैटबॉट्स की तरह, LazyHug का LLM भी प्राकृतिक भाषा (natural language) में दिए गए निर्देशों को executable कोड या shell commands में बदल सकता है। यह तकनीक मैलवेयर को इंसानी भाषा से सीधे कमांड बनाने और चलाने की क्षमता देती है।

विस्तार
दुनियाभर में Windows कंप्यूटरों को संक्रमित करने वाला एक नया खतरनाक मैलवेयर सामने आया है, जिसका नाम है 'LazyHug'। यह मैलवेयर खास इसलिए है क्योंकि यह उसी तकनीक का उपयोग करता है जो AI चैटबॉट्स जैसे ChatGPT, Gemini, Perplexity और Claude को संचालित करती है। इसे यूक्रेन की राष्ट्रीय साइबर घटना प्रतिक्रिया टीम (CERT-UA) ने खोजा है।
CERT-UA के अनुसार, यह हमला रूसी साइबर अपराधी समूह APT028 द्वारा किया जा रहा है। LazyHug मैलवेयर को Python भाषा में लिखा गया है और यह Hugging Face के API का उपयोग करता है। इसे संचालित करने के लिए Qwen-2.5-Coder-32B-Instruct नामक ओपन-सोर्स LLM (Large Language Model) का प्रयोग किया गया है, जिसे Alibaba Cloud ने विकसित किया है।
AI चैटबॉट्स की तरह, LazyHug का LLM भी प्राकृतिक भाषा (natural language) में दिए गए निर्देशों को executable कोड या shell commands में बदल सकता है। यह तकनीक मैलवेयर को इंसानी भाषा से सीधे कमांड बनाने और चलाने की क्षमता देती है।
APT028 द्वारा यूक्रेनी सरकारी अधिकारियों को भेजे गए ईमेल में यह मैलवेयर एक ZIP फाइल के अंदर छिपा था। फाइल का नाम था AI_generator_uncensored_Canvas_PRO_0.9.exe image.py जैसे ही यूजर इन फाइलों को खोलता है, LazyHug मैलवेयर सक्रिय हो जाता है और संक्रमित Windows कंप्यूटर से डाटा इकट्ठा करने लगता है।
- Earthquake Alert: भूकंप की जानकारी पहले ही दे सकता है एंड्रॉयड फोन, वैज्ञानिकों ने भी माना लोहा
- काम की बात: इन्वर्टर एसी क्या होता है? क्या एसी में इन्वर्टर का मतलब होता है जो बैटरी इन्वर्टर में होता है?
- Samsung: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया नया 5जी स्मार्टफोन, मिलेंगे कई सारे एआई फीचर्स
- Facebook: फेसबुक पर केरल के वित्त मंत्री ने ठोका मुकादमा, 'गलत मेडिकल क्लेम' का है आरोप