FIFA WC: फीफा विश्व कप के फाइनल में टूटे गूगल सर्च रिजल्ट के सारे रिकार्ड, CEO सुंदर पिचाई ने कही यह बात

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 19 Dec 2022 02:46 PM IST
सार

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि विश्व कप फाइनल नेसर्च वॉल्यूम के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह अब तक के सबसे महान मुकाबलों में से एक है।

विज्ञापन
FIFA World Cup final broke 25 year old Google search record said CEO Sundar Pichai
ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अर्जेंटीना ने रविवार को अपना तीसरा फीफा विश्व कप खिताब जीता। फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने गत विजेता फ्रांस को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा और इस मैच में कई टर्निंग पॉइंट्स आए। मैच एक्स्ट्रा टाइम के बाद 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ और पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। फीका विश्व कप के इस फाइनल मैच में गूगल सर्च रिजल्ट का 25 साल का रिकार्ड भी टूट गया और गूगल पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक का नया रिकॉर्ड बना। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इसकी जानकारी दी है।

    गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि विश्व कप फाइनल नेसर्च वॉल्यूम के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, " सर्च (Google Search) ने रविवार को पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया है। ऐसा लग रहा था कि पूरी दुनिया इंटरनेट पर एक ही चीज के बारे में सर्च कर रही है।

    विज्ञापन

    पिचाई ने फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मैच को अब तक के सबसे महान मुकाबलों में से एक बताया। उन्होंने लिखा, " अब तक के सबसे महान खेलों में से एक। अर्जेंटीना और फ्रांस आपने अच्छा खेला। कोई भी #messi से ज्यादा इसका हकदार नहीं है।" बता दें कि पिचाई खुद खेल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्हें फुटबॉल, क्रिकेट, लॉन टेनिस और बॉस्केटबॉल काफी पसंद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें