Fact Check: सर्व शिक्षा अभियान के नाम पर भर्ती ले रही यह वेबसाइट है फर्जी, सरकार ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Dec 2024 10:49 AM IST
सार

एक आम स्कैम सरकारी वेबसाइट को लेकर हो रहा है। स्कैमर्स आए दिन सरकारी विभागों की वेबसाइट बना रहे हैं और लोगों को चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला सर्व शिक्षा अभियान से जुड़ा है।

विज्ञापन
Fake website of sarv shiksha abhiyan is posing as the official website of Sarva Shiksha Abhiyan and offering f
fake site - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश में हर रोज तरह-तरह के स्कैम हो रहे हैं। आए दिन लोगों को फर्जी नौकरी के नाम पर चूना लगाया जा रहा है। किसी को फर्जी लिंक भेजकर उसके अकाउंट खाली किए जा रहे हैं तो किसी को हाई रिटर्न का झांसा देकर पैसे लिए जा रहे हैं। एक आम स्कैम सरकारी वेबसाइट को लेकर हो रहा है। स्कैमर्स आए दिन सरकारी विभागों की वेबसाइट बना रहे हैं और लोगों को चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला सर्व शिक्षा अभियान से जुड़ा है।

    एक फर्जी वेबसाइट,'http://sarvashikshaabhiyan.com'ने खुद को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सर्व शिक्षा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट के रूप में प्रस्तुत कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। यह वेबसाइट नकली नौकरी के अवसर प्रदान कर रही है और भोले-भाले लोगों को ठगने का प्रयास कर रही है।

    विज्ञापन

    PIB फैक्ट चेक की टीम ने बताया है कि यह वेबसाइट सरकार से संबंधित नहीं है। भारत सरकार का इससे कोई संबंध नहीं है। सर्व शिक्षा अभियान की आधिकारिक वेबसाइटhttps://samagra.education.gov.inहै। जनता से अनुरोध है कि ऐसी फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें। सरकारी योजनाओं और भर्तियों की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और स्रोतों का ही उपयोग करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें