Fake Smartphone: फोन खरीदने में न करें 'करोल बाग' वाली गलती, जानें नकली स्मार्टफोन पहचानने के कुछ बेजोड़ उपाय

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Mon, 22 Dec 2025 05:34 PM IST
सार

Fake Mobile Alert: दिल्ली के करोल बाग में नकली सैमसंग स्मार्टफोन बनाने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां नकली स्मार्टफोन असली बताकर आधे दाम में बेचे जा रहे थे। इस घटना ने यूजर्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है, इसलिए फोन खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Fake smartphone factory busted  Karol Bagh learn how identify genuine  fake devices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

    विस्तार

    दिल्ली के करोल बाग इलाके में नकली स्मार्टफोन बनाने और बेचने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। ये जगह इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के लिए काफी मशहूर है, ऐसे में इस घटना ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने छापेमारी कर एक दुकान के अंदर मोबाइल फोन तैयार करते हुए लोगों को पकड़ा है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी सैमसंग के महंगे स्मार्टफोन मॉडल जैसे गैलेक्सी अल्ट्रा, फ्लिप और फोल्ड की नकली यूनिट तैयार कर रहे थे। इसके लिए वे चीन से फोन के पार्ट्स मंगवाते थे और उन पर नकली IMEI नंबर लगाकर तैयार करते थे। तैयार फोन को असली बताकर ग्राहकों को बेचा जाता था।

    दुकान से मिले अधूरे फोन

    पुलिस में इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान दुकान से आधे-अधूरे तैयार फोन, बैटरी, डिस्प्ले, मदरबोर्ड और अन्य मोबाइल पार्ट्स बरामद किए गए हैं। इससे साफ होता है कि फोन मौके पर ही असेंबल किए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी इन स्मार्टफोन्स को 35 से 40 हजार रुपये में बेच रहे थे, जबकि इन फोन की असली कीमत एक लाख रुपये हैं। या फिर उससे ज्यादा। ये लोग सस्ते दाम का लालच देकर ग्राहकों को ठग रहे थे।

    नकली स्मार्टफोन खरीदने से ग्राहक को कई तरह का नुकसान हो सकता है। ऐसे फोन पर कोई कंपनी वॉरंटी नहीं मिलती, न ही सर्विस सेंटर में रिपेयरिंग होती है। साथ ही, नकली फोन से डेटा चोरी, तकनीकी खराबी और कानूनी परेशानी का खतरा भी बना रहता है।

    फोन खरीदते समय रखें ये 4 जरूरी बातें

    ऐसे मामले को देखकर आपको सतर्क रहने की जरुरत है। इसके लिए आपको स्मार्टफोन खरीदने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कंपनी के ऑफिशियल स्टोर या भरोसेमंद रिटेलर से ही फोन खरीदें। फोन का आईएमईआई नंबर जरूर चेक करें। या *#06# डायल करके या संचार साथी पोर्टल से चेक कर लें। खरीदते समय ओरिजिनल बिल और वारंटी कार्ड बिल्कुल न भूलें। बॉक्स की पैकेजिंग, सील और फोन की बिल्ड क्वालिटी ध्यान से देखें।

    गलत फोन ले लिया तो क्या करें?

    अगर आपने गलती से नकली स्मार्टफोन खरीद लिया है, तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही उस दुकान की पूरी जानकारी दें, जहां से आपने फोन खरीदा है। नकली फोन का इस्तेमाल आगे चलकर बड़ी मुसीबत बन सकता है। इसलिए समय रहते शिकायत दर्ज कराएं।

    और पढ़ें...