Fake Chinese App: चीनी हैकर्स की साजिश का भंडाफोड़, इन दो एप की मदद से हो रही स्मार्टफोन यूजर्स की जासूसी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 04 Sep 2023 06:39 PM IST
सार

हैकर्स BadBazaar स्पाईवेयर को फर्जी एप की मदद से डिवाइस में इंस्टॉल कर रहे हैं और यूजर्स की जानकारी चुरा रहे हैं। इस कैंपेन के तार चीन से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Fake Signal and Telegram apps unleash BadBazaar spyware on Android devices linked with China
Fake Chinese App - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने चीन से जुड़े फर्जी एप्स की पहचान की है। यह एप बैडबाजार (BadBazaar) स्पाइवेयर से लैस हैं और स्मार्टफोन यूजर्स की जासूसी कर रहे हैं। फर्जी एप में टेलीग्राम और सिग्नल जैसे पॉपुलर एप शामिल हैं। साइबर सुरक्षा कंपनी ESET ने खुलासा किया है कि इन मैलिसियस एप्स के तार चीन से संबंधित APT समूह से जुड़े हैं जिन्हें GREF के नाम से जाना जाता है।

    इन संदिग्ध एप्स को गूगल प्ले स्टोर और सैमसंग गैलेक्सी स्टोर पर देखा गया है। इन प्लेटफॉर्म पर सिग्नल और टेलीग्राम एंड्रॉयड एप के फेक वर्जन पाए गए हैं। यह एप देखने में एकदम असली एप की तरह लगते हैं। यह दोनों एप सिस्टम बेस्ड एंड्रॉयड एप्स हैं, जिन्हें BadBazaar स्पाईवेयर की तरफ से यूजर्स की जानकारी की जासूसी करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन

    इन फर्जी सिग्नल और टेलीग्राम एप, को 'सिग्नल प्लस मैसेंजर' और 'फ्लाईग्राम' नाम से एप स्टोर पर एड किया गया है। यह एप जुलाई 2020 और जुलाई 2022 से सक्रिय रूप से उपयोग में हैं। इन एप को बैडबाजार स्पाइवेयर से लैस किया गया है। आसान भाषा में समझें तो हैकर्स BadBazaar स्पाईवेयर को इन एप की मदद से डिवाइस में इंस्टॉल कर रहे हैं और यूजर्स की जानकारी चुरा रहे हैं। इस कैंपेन के लिंक्स चीन से जुड़े हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें