दावा: फेसबुक ने दूसरे तिमाही में हटाई 3.15 करोड़ घृणा पोस्ट

Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।Jeet Kumar
Fri, 20 Aug 2021 04:58 AM IST
सार
विज्ञापन
Facebook removed 31.5 million hate posts in the second quarter
Facebook - फोटो : social media

    विस्तार

    फेसबुक ने जून से अगस्त तक चालू वित्त वर्ष के दूसरे तिमाही के दौरान आपस में नफरत और घृणा पैदा करने वाली 3.15 करोड़ पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया है।

    कंपनी ने एक रिपोर्ट में कहा कि कि अब उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घृणा सामग्री वाली पोस्ट में बड़े पैमाने पर कमी हुई है। अब हर 10,000 पोस्ट पर नफरत और द्वेष फैलाने वाली पोस्ट की संख्या घटकर पांच ही रह गई है।

    विज्ञापन

    फेसबुक के उपाध्यक्ष (इंटिग्रेटी) गाय रोसेन ने कहा, हमने इस तिमाही में 3.15 करोड़ नफरतपूर्ण सामग्रियां हटाई हैं, जबकि पिछली तिमाही में यह संख्या 2.52 करोड़ थी। वहीं इंस्टाग्राम से 98 लाख सामग्रियां हटाई गईं हैं, जबकि पहली तिमाही में यह संख्या 63 लाख थी। लगातार तीसरी तिमाही में फेसबुक पर नफरत बढ़ाने वाली सामग्रियों की व्यापकता में कुछ कमी देखी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि जब से फेसबुक ने इस तरह की सामग्रियों की रिपोर्ट करना शुरू किया है, तब से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर द्वेष, घृणा और नफरत फैलाने वाली सामग्रियों को हटाने में 15 गुना वृद्धि हुई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें