सोशल मीडिया: फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम का सर्वर भारत समेत कई देशों में डाउन, लोगों को हो रही परेशानी

Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJeet Kumar
Sun, 03 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Facebook messenger and Instagram down
Facebook Instagram and Messenger - फोटो : social media

    देश और दुनिया में सबसे ज्यादा चलने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर भारत समेत कई देशों में डाउन हो गए हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम के ठप पड़ने से लोग भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है। फेसबुक मैसेंजर के डाउन होने पर करीब 249 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 11 बजे से डाउन मैसेंजर को लेकर एक यूजर ने कहा फिर से इंस्टा और फेसबुक काम नहीं कर रहा है। कृपया इसे हल करें।

    विज्ञापन

    एक यूजर ने लिखा कि मुझे यकीन नहीं है कि किसी और के इंस्टाग्राम डीएम डाउन हैं, लेकिन मुझे अपनी डीएम सूची में किसी से कोई संदेश नहीं दिख रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें