अब फेसबुक आपके घर पहुंचाएगा खाना, इस कंपनी से हुई पार्टनरशिप

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 May 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
Facebook Launched Order Food Feature in US
Facebook Food

    फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग किसी भी कीमत पर अपने फेसबुक यूजर्स को फेसबुक से दूर जाने देना नहीं चाहते हैं। इसके लिए वे रोज नए-नए फीचर लॉन्च कर रहे हैं। फेसबुक के जरिए नौकरी खोजना का ऑप्शन देने के बाद फेसबुक ने अब फूट डिलीवरी के लिए ऑर्डर फूड फीचर लॉन्च किया है।

    फूड डिलीवरी के लिए फेसबुक ने Delivery.com और स्लाइस से अमेरिका में पार्टनरशिप की है। फूड ऑर्डर फीचर की मदद से फेसबुक यूजर्स पार्टनरशिप वाले रेस्टोरेंट से फूड ऑर्डर कर सकेंगे। यह फीचर फेसबुक के मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप दोनों के लिए है। फूड ऑर्डर करने का ऑप्शन नेविगेशन मीनू (सर्च बार) में मिलेगा जिसमें एड टू कार्ट, एडिट ऑर्डर और पेमेंट का ऑप्शन होगा।

    विज्ञापन

    पेमेंट करने के बाद आपके फेसबुक स्क्रीन पर ऑर्डर का कंफर्मेशन मिल जाएगा। साथ ही डिलीवरी का समय भी आपको मिल जाएगा। इसके अलावा यूजर्स की ई-मेल आईडी पर भी ऑर्डर का मेल कंनफर्मेशन जाएगा। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि फेसबुक इस फीचर को अमेरिका के बाद किन-किन देशों के लिए लॉन्च करता है और कब तक लॉन्च करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें