Facebook का यह टूल नहीं करने देगा सुसाइड

फेसबुक ने एक ऐसा टूल लॉन्च किया है जो लोगों को सुसाइड करने से रोकेगा। सुसाइड प्रीवेंशन नाम का यह टूल फेसबुक लाइव वीडियो में होगा, ताकि लोगों को रियल टाइम में मदद मिल सके। यह टूल पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होगा जो फेसबुक लाइव वीडियो से जुड़ा होगा। इस टूल की मदद से crisis support organisations के एक्सपर्ट लाइव वीडियो और मैसेंजर के जरिए हेल्प करेंगे।
इस टूल की जानकारी देते हुए फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बताया, "मैंने ग्लोबल कम्यूनिटी को एक सप्ताह पहले एक चिट्ठी लिखकर कहा कि हमें इस पर विचार करना चाहिए कि दुनिया के लोगों को कैसे सुरक्षित किया जाए. यह टूल लोगों को सुसाइड करने से रोकेगा और यदि यूजर परिवार और दोस्तों से बात करना चाहता है तो उसे उसी समय लाइव जोड़ा जाएगा।"
कैसे काम करेगा टूल

लाइव वीडियो के दौरान के इस टूल की मदद से लोगों से जुड़ने का विकल्प दिया जाएगा। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है जो फेसबुक यूजर्स की एक्टिवटी पर नजर रखते हैं। टीम का काम ऐसे लोगों की मदद करना जो खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में है। इस टूल की मदद से यूजर को उन लोगों से संपर्क करवाया जाएगा जो उनकी परवाह करते हैं। फेसबुक लाइव के दौरान जैसे ही फेसबुक लाइव के दौरान यूजर्स को तीन ऑप्शन दिखेंगे, पहला हेल्पलाइन कॉन्टेक्ट, दूसरा टिप्स और तीसरा दोस्तों से बात करने का।