Excitel ने लॉन्च किया गजब का ऑफर, सिर्फ 599 रुपये में 400 Mbps वाला इंटरनेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 18 Aug 2022 05:07 PM IST
सार

कंपनी का दावा है कि 400 एमबीपीएस स्पीड को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुंबई में टेस्ट भी किया है। साथ ही कंपनी के 200 एमबीपीएस और 300 एमबीपीएस स्पीड वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Excitel launched 400 Mbps speed data plans at rs 599 details in hindi
Excitel - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    भारत के फाइबर ब्रॉडबैंड नेटवर्क प्रोवाइडर एक्साइटेल (Excitel) ने अपने नए प्लान की घोषणा कर दी है। एक्साइटेल ने 599 रुपये प्रति माह वाले हाई स्पीड इंटरनेट डाटा प्लान को लॉन्च किया है। इस प्लान में 400 एमबीपीएस की स्पीड वाले इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। कंपनी का दावा है कि 400 एमबीपीएस स्पीड को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुंबई में टेस्ट भी किया है। साथ ही कंपनी के 200 एमबीपीएस और 300 एमबीपीएस स्पीड वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान भी उपलब्ध हैं। प्लान को कंपनी के ऑफिशियल एप से एक्टिवेट किया जा सकता है।

    ये हैं डाटा प्लान की कीमतें

    Excitel ने लॉन्च किया गजब का ऑफर, सिर्फ 599 रुपये में 400 Mbps वाला इंटरनेट

    नये प्लान की लॉन्चिंग पर एक्साइटेल ब्रॉडबैंड के सह-संस्थापक और सीईओ विवेक रैना ने कहा कि हम हाई स्पीड इंटरनेट को कम कीमत में उपलब्ध कराना चाहते हैं। हमने सबसे पहले 20 एमबीपीएस वाले प्लान को उपलब्ध कराया जबकि भारत में तब 1 एमबीपीएस की औसत स्पीड रहती थी। अब हम 400 एमबीपीएस की स्पीड वाले प्लान को पेश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि सभी भारतीय बिना किसी लैग और रुकावट के इंटरटेनमेंट, एजुकेशन, वर्क और गेमिंग के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें