Excitel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 300Mbps वाला प्लान, जानें ऑफर
Excitel के इस हाई-स्पीड प्लान की कीमत 474 रुपये प्रति महीना है। यह प्लान कंपनी की साइट पर The Best के नाम से लिस्टेड है। वैसे तो इस प्लान की शुरुआती कीमत 717 रुपये है यानी यदि आप तीन महीने के लिए यह प्लान लेते हैं तो आपको हर महीने 717 रुपये देने होंगे।

विस्तार
ब्रॉडबैंड मार्केट में Excitel किसी परिचय का मोहताज नहीं है। Excitel देश की तेजी से उभरती हुई ब्रॉडबैंड कंपनियों में से एक है। Excitel के प्लान आमतौर पर एयरटेल, जियो, टाटा और बीएसएनएल के मुकाबले सस्ते होते हैं। अब Excitel ने एक और सस्ता प्लान पेश किया है जिसमें सबसे कम कीमत में ग्राहकों को 300Mbps की स्पीड मिलेगी।
Excitel के इस हाई-स्पीड प्लान की कीमत 474 रुपये प्रति महीना है। यह प्लान कंपनी की साइट पर The Best के नाम से लिस्टेड है। वैसे तो इस प्लान की शुरुआती कीमत 717 रुपये है यानी यदि आप तीन महीने के लिए यह प्लान लेते हैं तो आपको हर महीने 717 रुपये देने होंगे।

वहीं यदि आप 6 महीने के लिए यह प्लान खरीदते हैं तो आपको हर महीने 550 रुपये और 12 महीने के लिए लेने पर आपको हर महीने 474 रुपये खर्च करने होंगे, लेकिन इसके लिए आपको एक ही बार में 12 महीने के लिए पेमेंट करना होगा। कंपनी के पास और भी कई प्लान हैं जिनकी जानकारी आप उसकी साइट से ले सकते हैं।
- बड़े काम का है डिजिटल पुलिस का पोर्टल, घर बैठे हो सकते हैं ये 10 काम
- Chat GPT व AI टूल्स बन रहे रोजगार का जरिया, जानें आपके कैसे मिलेगी इससे नौकरी
- 300mAh बैटरी के साथ Amazfit Bip 5 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, डिस्प्ले पर है एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग
- YouTube Shorts Tips: इन तरीकों से फटाफट वायरल हो जाएगा आपका शॉट्स, यूट्यूब ने खुद बताया तरीका