गूगल के पूर्व सीईओ का दावा: ChatGPT जैसे एआई टूल इंसानों को खत्म कर देंगे, लाखों लोग होंगे प्रभावित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 May 2023 06:02 PM IST
सार

गूगल के पूर्व सीईओ गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट (ric Schmidt) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स के बुरे प्रभावों के प्रति लोगों को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि ChatGPT जैसे एआई टूल इंसानों को मार सकते हैं या उन्हें किसी भी अन्य तरीके से भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Ex Google CEO claims AI tools like ChatGPT can kill or harm many many people
AI Experiment Open Latter - फोटो : Istock

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस (AI) टूल को लेकर तमाम बड़े एक्सपर्ट चेतावनी दे रहे हैं। कई बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ इसके पक्ष में भी नहीं हैं। एलन मस्क जैसे शख्स ने कहा है कि एआई टूल पर कम-से-कम छह महीने तक काम बंद कर देना चाहिए। ChatGPT जैसे एआई टूल पिछले कुछ महीनों में काफी लोकप्रिय हुए हैं। अब गूगल के पूर्व सीईओ गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट (ric Schmidt) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स के बुरे प्रभावों के प्रति लोगों को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि ChatGPT जैसे एआई टूल इंसानों को मार सकते हैं या उन्हें किसी भी अन्य तरीके से भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    उन्होंने कहा, ''एआई के साथ मेरी चिंता वास्तव में अस्तित्वगत है और अस्तित्वगत जोखिम को कई, कई, कई, कई लोगों को नुकसान पहुंचाने या मारे जाने के रूप में परिभाषित किया गया है। ये ऐसे परिदृश्य हैं जो आज नहीं हैं, लेकिन जल्द ही बड़े साइबर मुद्दों के रूप में दुनिया के सामने आएंगे।"

    श्मिट ने गलत भावना से एआई के दुरुपयोग को रोकने के लिए कार्रवाई करने वाली सरकारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकारों को यह सुनिश्चित करने के लिए नियमों और निगरानी पर अधिक मेहनत करने की जरूरत है ताकि एआई का इस्तेमाल किसी हथियार के रूप में ना हो।

    श्मिट 2001 से 2011 तक Google के CEO रहे और बाद में 2015 तक कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने एआई पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग का भी नेतृत्व किया। एआई को लेकर होने वाले ऑटोमेशन से नौकरियों पर भी खतरे की घंटी दिख रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें