EU: यूरोप में एक चार्जर ही सब डिवाइस को करेगा चार्ज, यूरोपीय संघ सदस्यों ने दी सहमति

Jeet Kumar
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।Jeet Kumar
Wed, 08 Jun 2022 05:18 AM IST
सार

यूरोपीय संघ का मानना है कि उसके करीब 45 करोड़ नागरिकों को एक जैसे चार्जर मिलेंगे तो करीब 11 हजार टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा कम होगा।

विज्ञापन
EU agrees to make common charger mandatory phones
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

    विस्तार

    जल्द ही यूरोप में सभी तरह के स्मार्टफोन व टेबलेट के लिए एक जैसा चार्जर मिलेगा। मोबाइल कंपनियों की कई किस्म के चार्जर बनाने की नीति बंद करने के कानून के ड्राफ्ट पर मंगलवार को यूरोपीय संघ के सदस्यों और संसद ने सहमति दे दी। माना जा रहा है कि कानून बना तो साल 2024 के आखिर तक सभी डिवाइस यूएसबी सी-टाइप चार्जर से चार्ज होंगे।

    यूरोपीय संघ का मानना है कि उसके करीब 45 करोड़ नागरिकों को एक जैसे चार्जर मिलेंगे तो करीब 11 हजार टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा कम होगा। लोगों का पैसा भी बचेगा, क्योंकि वे हर साल करीब 21,740 करोड़ रुपये चार्जर खरीदने में खर्च कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    इस समय एपल का लाइटनिंग, माइक्रो यूएसबी व यूएसबी सी-टाइप चार्जर उपयोग हो रहे हैं। इनमें यूएसबी सी-टाइप को सबके लिए सुलभ और तेज मानते हुए अपनाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल को झटका इसलिए आपत्ति

    इसे एपल कंपनी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह अपने डिवाइस के चार्जर बाकियों से न केवल अलग रखता है, बल्कि कीमत भी ऊंची होती है।

    उसने यूरोप के इस कदम के विरोध में कहा कि इससे इनोवेशन की रफ्तार धीमी होगी। और ई-वेस्ट घटने के बजाय बढ़ेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें