Apple के ऑफिस में अब खड़े होकर काम करेंगे सभी कर्मचारी, एक टेबल की कीमत 1.69 लाख रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 15 Jun 2018 11:17 AM IST
Employees Of Apple office are getting standing desks because sitting is the new cancer says Tim Cook
standing desks (demo)

    तकनीक के मामले में नए-नए अविष्कार से दुनिया को चौंकाने वाली कंपनी एप्पल ने अपने कर्मचारियों को स्टैंडिंग डेस्क (खड़े होकर काम करने वाले डेस्क) दिया है। अब कंपनी के सभी कर्मचारी खड़े होकर ही काम करेंगे। बता दें कि अभी हाल ही में कैलिफोर्निया में एप्पल के नए दफ्तर का उद्घाटन हुआ है जो कि 175 एकड़ में फैला है।

    दरअसल एप्पल के सीईओ टीम कुक का मानना है कि कुर्सी पर बैठकर काम करना कैंसर के बराबर है, इसलिए अपने कर्मचारियों को स्वस्थ रखने के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया है।

    टीम कुक ने इसकी जानकारी हाल ही में ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में दी है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा,' हमने अपने सभी कर्मचारियों को खड़े डेस्क दिए हैं। अगर आप कुछ देर खड़े होकर थक जाते हैं तो आप थोड़ी देर के लिए बैठकर काम कर सकते हैं लेकिन उसके बाद फिर आपको खड़े होकर ही काम करना होगा। यह आपकी जीवनशैली के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा।'

    उन्होंने आगे कहा है कि दफ्तर में बैठकर काम करना नए तरह के कैैंसर के समान है। हालांकि स्टैंडिंग डेस्क सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो एप्पल के नए दफ्तर में काम करते हैं। बता दें कि एप्पल का नए दफ्तर की कीमत करीब 5 अरब से भी ज्यादा है।

    एप्पल के नए दफ्तर में खास तरह की कुर्सियां लगाई गई है जिन्हें विटारा ने तैयार किया है। इनमे से एक कुर्सी की कीमत करीब 81,000 रुपये है। वहीं कैफे और सामान्य एरिया में लगाए गए टेबल और कुर्सियों की कीमत करीब 1.69 लाख रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें