हैकर के निशाने पर 320 करोड़ गूगल क्रोम यूजर्स, तुरंत करें यह काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Apr 2022 04:32 PM IST
सार

गूगल क्रोम में मौजूद एक खामी की वजह से 320 करोड़ यूजर्स की सिक्योरिटी खतरे में पड़ गई थी। गूगल क्रोम में नया जीरो डे थ्रेट मिला था जिसका फायदा उठाकर हैकर्स क्रोम यूजर्स की निजी जानकारी चोरी कर सकते थे

विज्ञापन
Emergency Security Update For 3.2 Billion Google Chrome Users
Google Chrome - फोटो : amarujala

    विस्तार

    गूगल ने पिछले तीन सप्ताह में तीन सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं और ये अपडेट गूगल क्रोम ब्राउजर के लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल क्रोम में मौजूद एक खामी की वजह से 320 करोड़ यूजर्स की सिक्योरिटी खतरे में पड़ गई थी। गूगल क्रोम में नया जीरो डे थ्रेट मिला था जिसका फायदा उठाकर हैकर्स क्रोम यूजर्स की निजी जानकारी चोरी कर सकते थे और उन्हें अपना शिकार बना सकते थे।

    Google ने अपने 320 करोड़ क्रोम ब्राउजर के लिए एक इमरजेंसी अपडेट जारी किया है और यूजर्स से कहा है कि सभी अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें। गूगल ने नए अपडेट के साथ बग को फिक्स कर दिया है। गूगल क्रोम के इस बग की पहचान CVE-2022-1364 के रूप में हुई है।

    विज्ञापन

    इस बग फिक्स करने के बाद गूगल ने क्रोम का 100.0.4896.127 वर्जन जारी किया है जो कि विंडोज, Mac और Linux तीनों प्लेटफॉर्म के लिए है। यदि आप Microsoft Edge, Brave, Vivaldi या Opera भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अपडेट की जरूरत है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने नया अपडेट तो जारी कर दिया है लेकिन यह भी कहा है कि क्रोम अपने आप अपडेट नहीं होगा यानी यूजर्स को मैनुअल तौर पर अपने क्रोम वेब ब्राउजर को अपडेट करना होगा। तो आप भी अपने क्रोम ब्राउजर के अबाउट में जाकर अपडेट के लिए चेक कर सकते हैं। यदि अपडेट उपलब्ध है तो तुरंत अपडेट करें और यदि अपडेट नहीं आया है तो कुछ दिनों के लिए ब्राउजर में सोशल मीडिया अकाउंट लॉगिन करने और बैंकिंग ट्रांजेक्शन से बचकर रहें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें