Elon Musk: Grok AI की गड़बड़ी पर मस्क की कंपनी xAI ने मांगी माफी, हिटलर की तारीफ और अभद्र भाषा पर मचा बवाल

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 13 Jul 2025 02:54 PM IST
सार

Grok AI Controversy: Elon Musk की कंपनी xAI ने अपने AI चैटबॉट Grok की विवादित टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। Grok ने हाल ही में कुछ यूजर्स से बात करते हुए गालियों, एंटी-सेमिटिक टिप्पणियों और हिटलर की तारीफ जैसी बातें कही थीं।

Elon musk xai grok ai hitler comment apology controversy
XAi - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Elon Musk की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI एक नए विवाद में घिर गई है। कंपनी के Grok AI चैटबॉट ने हाल ही में कुछ यूजर्स को जवाब देते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, एंटी-सेमिटिक (यहूदियों के खिलाफ) टिप्पणियां कीं और यहां तक कि एडोल्फ हिटलर की तारीफ भी कर दी। इस गंभीर मामले को लेकर कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

    यूजर्स को मिला अपमानजनक जवाब

    कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि जब उन्होंने Grok AI से सामान्य सवाल पूछे, तो चैटबॉट ने गालियों भरी भाषा इस्तेमाल की, नस्लभेदी बातें कहीं और इतिहास के सबसे क्रूर तानाशाह एडोल्फ हिटलर को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया। इन घटनाओं के स्क्रीनशॉट्स और वीडियो वायरल होते ही ट्विटर (अब X) पर Grok और xAI की जमकर आलोचना शुरू हो गई।

    यह भी पढ़ें: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चाइनीज एप, अब नए डेटा ट्रांसफर विवाद में फंसा, दोबारा चलेगी जांच

    कंपनी ने कबूली गलती

    इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए xAI ने X (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर पूरे घटनाक्रम के लिए माफी मांगी। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह व्यवहार चैटबॉट के कोर लैंग्वेज मॉडल की वजह से नहीं हुआ, बल्कि @grok बॉट के अपस्ट्रीम कोड में एक पुराने और गलत अपडेट के कारण यह दिक्कत सामने आई।

    xAI
    xAI - फोटो : अमर उजाला

    तकनीकी वजह और प्रभाव

    xAI की जांच में पता चला कि डिप्रिकेटेड कोड 16 घंटे तक सिस्टम में सक्रिय रहा, जिससे Grok AI ने कुछ एंटी-सेमिटिक पोस्ट्स को पढ़कर उनसे प्रभावित होकर वही बातें दोहरानी शुरू कर दीं। कंपनी ने यह भी कहा कि यह कोड उस प्रोसेसिंग सिस्टम का हिस्सा था, जो X यूजर्स की पोस्ट्स को हैंडल करता है, और इसका संबंध सीधे AI मॉडल से नहीं था।

    यह भी पढ़ें: तुर्की की अदालत ने ग्रोक पर लगाया बैन, इस तरह के कंटेंट को लेकर हुई कार्रवाई

    क्या उठाए गए कदम?

    मामले को गंभीरता से लेते हुए xAI ने तत्काल उस कोड को सिस्टम से हटा दिया और पूरे प्रोसेस को रीफैक्टर कर नए सिरे से सुधार किया गया। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए नए सिक्योरिटी और क्वालिटी चेक्स भी लागू किए गए हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें