XChat Messaging App: आ रहा है एक्स का अपना मैसेजिंग एप 'एक्सचैट', पहले आईफोन और आईपैड यूजर्स को मिलेगी सुविधा

Suyash Pandey
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Mon, 13 Apr 2026 06:49 PM IST
सार

XChat Messaging App:

एलन मस्क का प्लेटफॉर्म एक्स जल्द ही आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए नया मैसेजिंग एप एक्सचैट लॉन्च करने जा रहा है। यह एप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग और डिसअपीयरिंग मैसेज जैसे फीचर्स के साथ पूरी तरह सुरक्षित और प्राइवेट चैटिंग अनुभव देने पर फोकस करेगा।

विज्ञापन
Elon musk x to launch ‘xchat’ messaging app for iPhone and iPad on april 17
एक्सचैट - फोटो : एपल स्टोर

    विस्तार

    एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। कंपनी जल्द ही आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए एक बिल्कुल नया और अलग मैसेजिंग एप लॉन्च करने जा रही है। इस एप का नाम कंपनी ने एक्सचैट रखा है। यह एप पूरी तरह से प्राइवेट और सुरक्षित बातचीत पर केंद्रित है। एक्सचैट फिलहाल एप स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसके 17 अप्रैल, 2026 को लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस एप से जुड़ी सभी जरूरी बातें:

    क्या है एक्सचैट?

    एक्सचैट एलन मस्क की कंपनी एक्स का एक नया एप है, जिसे विशेष रूप से दुनिया भर के आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए बनाया गया है। सबसे खास बात यह है कि यह मेन एक्स एप के अंदर मिलने वाले पुराने डायरेक्ट मैसेज सिस्टम का हिस्सा नहीं होगा। इसके बजाय, इसे एक बिल्कुल अलग एप्लिकेशन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    इसमें मैसेजिंग के लिए कई बेहतरीन और नए टूल्स होंगे। पहले ऐसी खबरें थीं कि एक्स अपने मौजूदा एप में ही मैसेजिंग को अपग्रेड करेगा, लेकिन अब कंपनी ने एक अलग एप बनाने का फैसला किया है। इससे साफ है कि कंपनी यूजर्स को एक शानदार और फोकस्ड मैसेजिंग एक्सपीरियंस देना चाहती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक्सचैट के टॉप फीचर्स

    एक्सचैट को कई आधुनिक और बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया जा रहा है, जहां प्राइवेसी और यूजर कंट्रोल को सबसे ऊपर रखा गया है। इस एप की सबसे बड़ी ताकत इसका एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपके मैसेज भेजने वाले और पाने वाले के अलावा कोई तीसरा, यहां तक कि कंपनी भी नहीं पढ़ सके।

    इसके साथ ही, यूजर्स को मैसेज भेजने के बाद उन्हें एडिट करने या पूरी तरह डिलीट करने की सुविधा मिलेगी, जिससे मैसेज दोनों तरफ से हट जाएंगे। प्राइवेसी को एक कदम और आगे ले जाते हुए, इसमें स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग का फीचर दिया गया है ताकि कोई आपकी अनुमति के बिना चैट को सेव या शेयर न कर सके।

    इतना ही नहीं, संवेदनशील बातचीत के लिए इसमें 'डिसअपीयरिंग मैसेज' का विकल्प भी है। इससे मैसेज 5 मिनट के अंदर अपने आप गायब हो जाएंगे। कनेक्टिविटी के मामले में भी यह एप काफी आगे है। इसमें 481 मेंबर्स तक के बड़े ग्रुप बनाने की सुविधा के साथ-साथ क्रॉस-डिवाइस वॉइस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इससे यूजर्स अलग-अलग डिवाइसेज पर आसानी से बात कर सकते हैं।

    प्राइवेसी और सुरक्षा पर विशेष जोर

    एक्स ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि एक्सचैट का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को एक सुरक्षित और निजी प्लेटफॉर्म देना है। यही वजह है कि इस एप में न तो कोई विज्ञापन दिखाए जाएंगे और न ही यह यूजर्स की गतिविधियों को ट्रैक करेगा। कंपनी का यह कदम साफ तौर पर दर्शाता है कि वह डेटा सुरक्षा और सुरक्षित बातचीत को कितनी गंभीरता से ले रही है।

    इसके अलावा, मैसेज डिलीट करने, एडिट करने और डिसअपीयरिंग मैसेज जैसे एडवांस फीचर्स न केवल यूजर को अपनी बातचीत पर पूरा कंट्रोल देते हैं, बल्कि उनकी डिजिटल निजता को भी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनाते हैं।

    उपलब्धता

    एप स्टोर की लिस्टिंग के अनुसार, आप इसके ऑफिशियल रिलीज से पहले ही एक्सचैट को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। 17 अप्रैल को लॉन्च होते ही यह एप आपके डिवाइस में अपने आप डाउनलोड हो जाएगा।

    goo

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें