Tesla Phone: एलन मस्क के 'फर्जी' अकाउंट ने शेयर की टेस्ला फोन की फोटो, लोगों ने सच मान लिया

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 02 Aug 2023 05:30 PM IST
सार

पोस्ट में लिखा गया है, " क्या आप टेस्ला फोन का उपयोग चाहेंगे? इसमें X पहले से इंस्टॉल आता है और यह मार्स पर भी काम करता है।"

विज्ञापन
Elon Musk shared photo of tesla phone in twitter gone viral is it real know the facts
Tesla Phone - फोटो : Twitter

    विस्तार

    ट्विटर और टेस्ला के मालिक एलन मस्क अपने ट्विटर पोस्ट को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं। अब मस्क फिर से Tesla Phone को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, मस्क के फर्जी ट्विटर अकाउंट से टेस्ला फोन की फोटो को पोस्ट किया गया है, जो नेटिजेंस की फनी कमेंट्स और रिएक्शन का कारण बन रहा है। कई लोगों ने इस फोटो को सच मान लिया है। कई लोग इसे मस्क द्वारा शेयर की गई असली फोटो बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि टेस्ला फोन जल्द मार्केट में आने वाला है।

    पैरोडी अकाउंट से शेयर हुई फोटो

    जिस फोटो को मस्क द्वारा शेयर किया बताया जा रहा है और टेस्ला फोन कहा जा रहा है, दरअसल उस फोटो को एलन मस्क के पैरोडी अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें कि पैरोडी अकाउंट को मजाक और मीम्स के लिए बनाया जाता है और इसको अन्य किसी व्यक्ति द्वारा भी ऑपरेट किया जा सकता है। मस्क के पैरोडी अकाउंट से इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है, " क्या आप टेस्ला फोन का उपयोग करना चाहेंगे? इसमें X पहले से इंस्टॉल आता है और यह मार्स पर भी काम करता है।"

    विज्ञापन

    मस्क के पैरोडी अकाउंट से की गई इस पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगर यह स्टारलिंक से जुड़ा सैटेलाइट फोन होगा तो मैं इसे लेना चाहूंगा।" वहीं एक यूजर ने लिखा, " हां, अगर मैं सभी मेटा एप डाउनलोड कर सकता हूं।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईफोन 12 मिनी से होगा बेहतर

    पैरोडी अकाउंट से किए गए इस ट्वीट को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वहीं इस पोस्ट को 10 हजार रि-ट्वीट भी मिले हैं। फॉलोअर्स इसपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या टेस्ला फोन में फ्री स्पीच का सर्वर मौजूद रहेगा।

    वही एक अन्य यूजर ने पूछा, "क्या टेस्ला फोन में xOS मौजूद होगा। अगर फोन xOS पर चलता है, तो वो जरूर इसे इस्तेमाल करना चाहेंगे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, अगर टेस्ला फोन का साइज और वजन उनके पसंदीदा फोन iPhone 12 Mini जितना हुआ, तो वे इसे जरूर लेंगे।" इसके जवाब में एलन मस्क के पैरोडी अकाउंट से रिप्लाई मिला कि टेस्ला फोन इससे बेहतर ही होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें