एलन मस्क की सलाह: कंपनियों को करनी चाहिए बड़े स्तर पर छंटनी, फायदे भी गिनाए
Twitter CEO Elon Musk: अक्टूबर में ट्विटर खरीदने के बाद से ही मस्क बड़ी मात्रा में कंपनी में छंटनी कर रहे हैं। मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या को 7,500 कर्मचारियों से घटाकर 3,500 (लगभग आधा) कर दिया है।

विस्तार
ट्विटर और टेस्ला के मालिक एलन मस्क का सुझाव है कि बड़ी टेक कंपनियों को काम और प्रोडक्टिविटी की वैल्यू बढ़ाने के लिए नौकरियों में कटौती करनी चाहिए। मस्क ने यह सुझाव ट्विटर द्वारा बड़ी मात्रा में की गई छंटनी के बाद दिया है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में अपने अधिग्रहण के बाद, मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या को लगभग आधा कर दिया है। मस्क ने ट्विटर के 7500 कर्मचारियों में से करीब 4 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में मस्क ट्विटर पर अपने अधिग्रहण से पहले की स्थिति का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्यादातर कंपनियों में ऐसे कर्मचारी हैं जो "चीजों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं" और कुछ कर्मचारी "जो (प्रोडक्टिविटी) पर ब्रेक लगाने की कोशिश करते हैं,"। उनका मानना है कि ट्विटर में दस में से नौ लोगों ने प्रोडक्टिविटी गिरा दी।
अक्टूबर में ट्विटर खरीदने के बाद से ही मस्क बड़ी मात्रा में कंपनी में छंटनी कर रहे हैं। मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या को 7,500 कर्मचारियों से घटाकर 3,500 (लगभग आधा) कर दिया है। यानी मस्क ने करीब 4 हजार कर्मचारियों को घर भेज दिया है। हालांकि, इसके बाद कई लोगों ने ट्विटर ज्वाइन किया था लेकिन हार्डकोर वर्क कल्चर के कारण कई लोगों ने नौकरी छोड़ दी। वर्तमान में ट्विटर ग्लोबली 1,500 कर्मचारियों को रोजगार देता है।
- Moto Edge 40 Vs Poco F5: 30 हजार की कीमत में कौन है फ्लैगशिप किलर? फीचर्स से लेकर कैमरा सेटअप तक, जानें सबकुछ
- स्क्रीन रिकॉर्डिंग वाले इस एप को गूगल ने हटाया, कर रहा था जासूसी, तुरंत करें डिलीट
- BSNL ग्राहकों के लिए अच्छी खबर: दो हफ्ते में लॉन्च होगी 4G सर्विस, दिसंबर तक 5G, केंद्रीय मंत्री का एलान
- LG ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल गेमिंग OLED TV, जानें कीमत और फीचर्स