Starlink: स्टारलिंक भारत में कब होगा लॉन्च, कितनी होगी प्लान की कीमत, सबकुछ जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Jul 2025 10:04 AM IST
सार

यह मंजूरी 7 जुलाई 2030 तक वैध है और कंपनी अपने Gen1 उपग्रहों के जरिए सेवा दे सकेगी। Starlink, OneWeb और Jio के बाद तीसरी कंपनी बन गई है जिसे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की अनुमति मिली है।

Elon Musk’s Starlink approved for India Check expected prices plans and all details in hindi
Starlink India price - फोटो : Starlink

    विस्तार

    एलन मस्क की कंपनी Starlink को भारत सरकार से उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा शुरू करने की आखिरी मंजूरी मिल गई है। यह सेवा पहले से ही 100 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है और सीधे आकाश दिखने वाले किसी भी स्थान पर काम कर सकती है यानी भारत के सबसे दूरदराज इलाकों में भी इंटरनेट अब संभव होगा।

    IN-SPACe (इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन) ने Starlink को 5 वर्षों के लिए भारत में वाणिज्यिक संचालन की मंजूरी दी है। यह मंजूरी 7 जुलाई 2030 तक वैध है और कंपनी अपने Gen1 उपग्रहों के जरिए सेवा दे सकेगी। Starlink, OneWeb और Jio के बाद तीसरी कंपनी बन गई है जिसे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की अनुमति मिली है।

    लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन Starlink को अभी ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, स्पेक्ट्रम हासिल करना है और सुरक्षा मानकों की जांच पूरी करनी है। रॉयटर की रिपोर्ट के मुताबिक, Starlink की सेवाएं भारत में 2025 की शुरुआत तक शुरू हो सकती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें