मुद्दे की बात: किन-किन फीचर्स के लिए एलन मस्क वसूलेंगे आठ डॉलर, विस्तार से समझ लीजिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Nov 2022 12:56 PM IST
सार

ट्विटर पर कुछ वीडियो देखने के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे, हालांकि यह अभी तय नहीं है कि इसमें किस तरह के वीडियो को शामिल किया जाएगा। कहा जा रहा है कि वीडियो को Paywalled Video में कैटेगराइज्ड किया जाएगा।

विज्ञापन
Elon Musk plans to charge twitter users for 3 major and basic features
Elon musk twitter - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Twitter के मालिक बनने के साथ ही एलन मस्क ने सबसे पहले कमाई का रास्ता निकाल लिया है। मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने कई सारे बदलाव किए हैं जिनमें छंटनी प्रमुख है। एलन मस्क ने करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Twitter के भारतीय ऑफिस के सभी कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। अब उन तीन फीचर्स की लिस्ट सामने आई है जिसके बदले एलन मस्क आठ डॉलर वसूल करने वाले हैं। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में...

    एलन मस्क ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर को पेड करने वाले हैं जिसके बाद आप किसी हाई प्रोफाइल अकाउंट को मैसेज तभी कर पाएंगे जब आपने आठ डॉलर देकर ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लिया हो, हालांकि इस संबंध में एलन मस्क या ट्विटर की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कुछ डॉक्यूमेंट लीक हुए हैं जिनसे इस बारे में जानकारी मिली है। हाई प्रोफाइल अकाउंट को निर्धारण कैसे होगा। इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    ब्लू टिक ट्विटर का सबसे खास और चर्चित फीचर है जिसके लिए हर कोई बेचैन रहता है। मालिक बनने के बाद Elon Musk ने कहा है कि ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर देने होंगे, अन्यथा ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा। यह शुल्क मासिक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें:  Elon Musk ने हिंदी में किया है ट्वीट, लिखा- “ट्विटर तेरे टुकड़े होंगे” गैंग को भी $8 देने होंगे

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें