X Down: दुनिया भर में डाउन हो गई माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स की सर्विस, यूजर्स को हो रही परेशानी

शिव शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीशिव शुक्ला
Sat, 24 May 2025 06:39 PM IST
सार

भारत ही नहीं, कई देशों में यूजर्स ने लॉगिन फेल और साइट को एक्सेस करने में कठिनाई होने की सूचना दी है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शाम 6 बजे के आसपास आउटेज का पीक देखा गया और इसके दौरान सबसे ज्यादा शिकायती मिली।

विज्ञापन
Elon Musk-owned microblogging site X down Know updates
एक्स - फोटो : एएनआई

    विस्तार

    दुनियाभर में माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (ट्विटर) शनिवार शाम को अचानक ही ठप हो गया। इसकी जानकारी डाउन डिटेक्टर वेबसाइट ने एक रिपोर्ट में दी है। इस दौरान यूजर्स को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सर्विस डाउन होने के कारण हजारों यूजर्स को कुछ वेबपेज तक पहुंच स्थापित नहीं कर पा रहे हैं।। इतना ही नहीं एप और वेब पर भी एक्स को लॉगिन करने और कोई भी पोस्ट साझा करने में भी टिक्कत हुई।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स शनिवार शाम छह बजे ठप से है। यूजर्स एप के साथ-साथ डेस्कटॉप पर भी इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डेक्सटॉप पर तो केवल रीट्राई का विकल्प ही दिख रहा है। एक्स ठप होने के कारण, यूजर न तो लॉगइन कर पा रहे हैं, न अपनी टाइमलाइन को एक्सेस कर पा रहे हैं। यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज भेजने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन

    यह समस्या केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। कई देशों में यूजर्स ने लॉगिन फेल और साइट को एक्सेस करने में कठिनाई होने की सूचना दी है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शाम 6 बजे के आसपास आउटेज का पीक देखा गया और इसके दौरान सबसे ज्यादा शिकायती मिली। अभी तक, एक्स ने आउटेज के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि शुक्रवार को भी एक्स की सेवाएं बाधित हुई थीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें- Bangladesh: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख बने रहेंगे यूनुस, सेना से मतभेद पर जताई थी इस्तीफे की इच्छा

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें