Starlink Phone: iPhone हो या सैमसंग, सबके छक्के छुड़ा देगा ये फोन, जानिए क्या है एलन मस्क का प्लान
Satellite Internet Phone:
टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर एलन मस्क सुखियों में है। इस बार उन्होंने भविष्य में एक स्टारलिंक फोन लॉन्च करने की संभावना की ओर इशारा किया है, जो न केवल सीधे सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस से जुड़ेगा, बल्कि एआई से भी लैस होगा ।

विस्तार
एलन मस्क के बयान ने एक बार फिर टेक प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर लिया है। मस्क ने भविष्य में स्टारलिंक फोन की संभावना जताई है, जो सीधे सैटेलाइट इंटरनेट से जुड़ेगा और एडवांस्ड एआई (NPU-आधारित) क्षमताओं से लैस होगा। हालांकि अभी इसकी लॉन्चिंग की कोई उम्मीद नहीं है।
क्या होगा स्टारलिंक फोन में खास?
हालांकि इस डिवाइस के बारे में मस्क ने सीधे कोई घोषणा नहीं की है, बल्कि उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए ये जानकारी साझा की है। मस्क ने जवाब में लिखा कि किसी समय ये असंभव नहीं है। यह बयान ही अटकलों को हवा देने के लिए काफी है कि स्पेसएक्स के संस्थापक वास्तव में एक ऐसा स्मार्टफोन बनाने पर विचार कर रहे हैं जो स्टारलिंक इंटरनेट पर चले और यूजर्स को और भी बहुत कुछ दे।
ये भी पढ़े:
Notepad++: लोकप्रिय ओपन सोर्स कोड एडिटर में लगी सेंध, चीनी हैकर्स ने इस एप्लीकेशन को बनाया निशाना
मस्क के अनुसार, यह कोई साधारण स्मार्टफोन नहीं होगा। इसे अधिकतम परफॉरमेंस न्यूरल नेट चलाने के लिए पूरी तरह से ऑप्टिमाइ किया जाएगा। इसका मतलब है कि इसमें न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स (NPU) होंगी जो डिवाइस पर एआई फीचर्स और टूल्स को दमदार शक्ति प्रदान करेंगी। इसका सीधा मतलब है कि ये कि डिवाइस ऑन-बोर्ड एआई प्रोसेसिंग में बेहद कुशल होगा, जो इसे साधारण स्मार्टफोन से अलग बनाएगा।
सैटेलाइट इंटरनेट और संभावित ग्राहक
हालांकि मस्क ने स्टारलिंक फोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह इसमें बॉक्स से बाहर ही सैटेलाइट इंटरनेट मिलने की बात सामने आई है। कई लोगों के लिए ये एक बड़ा आकर्षण हो सकता है। इसी के साथ टेक लवर्स ये भी अनुमान लगा रहा हैं ये जरूर ये डिवाइस महंगी होगी, जैसे कि स्टारलिंक सर्विस है। लेकिन फिर भी एक विशिष्ट मार्केट होगा जहां इस प्रीमियम प्रोडक्ट के खरीदार मौजूद होंगे, खासकर उन दूरदराज के इलाकों में जहां पारंपरिक कनेक्टिविटी एक चुनौती है।
ये भी पढ़े: संविधान नहीं मान सकते, तो भारत छोड़ दें': WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की Meta को कड़ी फटकार
एक्स चैट और प्राइवेसी विवाद
इसी हफ्ते, एलन मस्क को अपने ही प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कम्युनिटी नोट्स फैक्ट-चेक का सामना करना पड़ा। ये तब हुआ जब उन्होंने व्हाट्सएप की प्राइवेसी चिंताओं का हवाला देते हुए व्हाट्सएप और सिग्नल के बजाय एक्स चैट को प्रमोट किया। मस्क ने यूजर्स से व्हाट्सएप का इस्तेमाल बंद करने का आग्रह करते हुए एक्स चैट को एक सुरक्षित विकल्प के रूप में बढ़ावा दिया था। उन्होंने पोस्ट किया था, व्हाट्सएप सुरक्षित नहीं है। यहां तक कि सिग्नल भी संदिग्ध है। एक्स चैट का इस्तेमाल करें।
इस पोस्ट के साथ एक कम्युनिटी नोट्स स्पष्टीकरण भी जोड़ा गया। नोट में बताया गया कि मस्क का दावा गुमराह करने वाला था। इसमें कहा गया कि एक्स चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करता है, लेकिन इसमें फॉरवर्ड सीक्रेसी की कमी है, जिसका अर्थ है कि एक कॉम्प्रोमाइज्ड की पिछली मैसेज को उजागर कर सकती है। इसके अतिरिक्त, इसमें ये भी बताया गया कि प्राइवेट कीज की ओर से एक्स की ओर से नियंत्रित होती हैं और केवल चार-अंकों के पिन से सुरक्षित होती हैं, जबकि मेटाडेटा कलेक्ट किया जाता है।